वंदेभारत एक्सप्रेस बड़े हादसे का शिकार होने से बची, सिलेंडर लदी साईकिल को मारी टक्कर
शुक्रवार के दिन नई दिल्ली से वाराणसी की तरफ जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। बता दें कि प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक हॉकर उस समय दो एलपीजी सिलेंडर साइकिल से ट्रैक पार कर रहा था। तभी उसी समय पर तुरंत ट्रैक पर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। जहां हड़बड़ाहट में हॉकर सिलेंडर से लदी साईकिल को ट्रैक पर छोड़कर भाग निकला। तभी ट्रेन नें ट्रैक पर पड़ी साईकिल को टक्कर मार दी जिससे सिलेडंर उछल कर दूर जा गिरे। खास बात यह रही कि साईकिल पर लदे हुए सिलेंडर खाली थे।
वाराणसी के लिए हुई थी रवाना
जानकारी के लिए बता दें कि यह ट्रेन प्रयागराज से दोपहर करीब 12.18 पर वारीणसी के लिए रवाना हुई थी। यह ट्रेन कुछ ही क्षणों में रामबाग पहुंचने वाली थी। तभी यह घटना हो गई। हालांकि, यह घटना होने के बाद लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दी। तभी यह सूचना कंट्रोल रूम को मिली तो आरपीएफ और जीआरपी तुरंत मौके पर पहुंच गई। जहां प्रयागराज जंक्शन और रामबाग स्टेशन के आला अफसर भी मौक पर पहुंच गए। जहां ट्रेन तीन मिनट रूकने के बाद फिर से रवाना हो गई। दरअसल, आरपीएफ ने साईकिल और सिलेंडरो को अपने कब्जें में ले लिया है।
हॉकर के खिलाफ दर्ज हो गया मुकदमा
जहां जानकारी इकठ्ठा करने के बाद आरपीएफ ने हॉकर शारदा प्रसाद जयसवाल जो नई बस्ती कीडगंज को गिरफ्त में ले लिया है। जिसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार ट्रेन केवल कुछ ही मिनट खड़ी हुई। जहां गैस ऐजेंसी के हॉकर के खिलाफ आरपीएफ ने धारा 153 के तहत मुकदमा को पंजीकृत कर लिया है।

