उद्योगपति साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत, अहमदाबाद से जा रहे थे मुंबईFeatured Article Knowledge News 

उद्योगपति साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत, अहमदाबाद से जा रहे थे मुंबई

रविवार का दिन देश के लिए एक दुृखद खबर सामने आई। जहां रविवार के दिन टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति सायरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। जहां यह दुर्घटना मुंबई के पास पालघर में यह घटना हुई। वहीं, दुर्घटना के बाद उद्योगपति सायरस मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष सायरस मिस्त्री की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जब उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई।

गुजरात के अस्पताल में भर्ती है घायल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ जब मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। घटना सूर्या नदी पर बने पुल की है। कार चालक समेत उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारि के लिए बता दें कि 2012 में रतन टाटा के इस्तीफे के बाद सायरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चैयरमैन पद सौंपा गया था। हालांकि, 4 साल के भीतर ही उन्हें इस पद से हटा दिया गया।

खास बात

बता दें कि सायरस मिस्त्री एक खरबपति परिवार से ताल्लुक रखने वाले देश के जाने-माने व्यापारी और उद्योगपति थे। वे टाटा ग्रुप के प्रमुख रतन टाटा के रिश्तेदार भी हैं। जहां उनकी एक बहन की शादी रतन टाटा के भाई नोएल टाटा से हुई थी। दिसंबर 2012 को रतन टाटा ने टाटा सन्स के चेयरमैन पद से रिटायरमेंट ले लिया था। उसके बाद सायरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चेयरमैन बनाया गया। मिस्त्री टाटा सन्स के सबसे युवा चेयरमैन थे। मिस्त्री परिवार की टाटा सन्स में 18.4% की हिस्सेदारी है। वो टाटा ट्रस्ट के बाद टाटा सन्स में दूसरे बड़े शेयर होल्डर्स भी थे।

Related posts

Leave a Comment