यूपी में मानसून है सक्रिय, कहीं ज्यादा तो कहीं कम हो रही बारिश, पढ़िये
इस समय यूपी में एक बार फिर से कई इलाकों में मानसून सक्रिय हो गया है। जिससे आने वाले कई दिनों तक कहीं ज्यादा और कहीं कम बारिश होने की संभावना है। जबकि यूपी में कई जिलों से बारिश होने की जानकारी भी मिली है।
हो सकती है अच्छी बारिश
वहीं, मौसम विभाग की मानें तो दक्षिणी पश्चिमी मानसून के यूपी में मेहरबान होने के आसार नजर आ रहे है। अगले सप्ताह प्रदेश में अच्छी खासी बारिश होने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। जहां मौसम विभाग का कहना है कि कई जिलों में एक दिन तो कई जिलों में लगातार दो से तीन तक बारिश का सिलसिला चल सकता है।
धान के लिए होगी अच्छी
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार मानसून की टर्फ लाइन ऊपर आएगी और यूपी से होकर गुजरेगी। इसके चलते 14 और 15 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एक्सपर्ट का मानना है कि यदि मानसून बारिश करता है तो धान की फसल के लिए अच्छी बात है। धान की फसल लगाए किसानों के चेहरे खिल उठेंगे और पीली पड़ रही धान की बालिया एक बार फिर से हरी हो सकती हैं।
खास बात
जानकारी के अनुसार जून से लेकर 8 सितंबर तक 45.7 यानि 699.00 मिमी बारिश होने का अनुमान था। जब कि बारिश 33309 मिमी ही हुई। कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज सिंह का कहना है कि पिछले 35 साल में हर महीने सामान्य से कम बारिश हो रही है। अब बात की जाए कि बारिश के इलाकों में हो सकती है तो उसमें मिर्जापुर ,हरदोई, बहराइच, उन्नाव, संभल, बरेली, बुलंदशहर, मऊ, अमेठी, जिले, में बलिया शामली, बस्ती अमरोहा, गोंडा, रामपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, बागपत, कानपुर देहात, कौशांबी, रायबरेली, जौनपुर, चंदौली, कुशीनगर, फर्रुखाबाद, गौतम बुध नगर और गाजियाबाद में बारिश देखी जा सकती है।

