श्रीकृष्ण का अनोखा ज्ञान, जीवन के बुरे समय में कभी न भूले ये दो बातें
कहते है कि जब किसी इंसान के जीवन में बुरा समय आता है, तो वह इंसान खुद बुरी तरह से टूट जाता है। इसलिए आज हम आपको श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए अनोखे ज्ञान से रूबरू करवाना चाहते है। हमें यकीन है कि श्रीकृष्ण का अनोखा ज्ञान पढ़ने के बाद आप बुरे वक्त का सामना आसानी से कर पाएंगे। हालांकि भगवान् न करे कि कभी भी किसी व्यक्ति के जीवन में बुरा समय आएं। मगर फिर भी अगर कभी आपके जीवन में बुरे समय की शुरुआत हो भी जाएँ तो इन दो बातों का हमेशा ध्यान रखे।

श्रीकृष्ण का अनोखा ज्ञान..
http://भूल कर भी गुरुवार को न करे ये काम, वरना हो सकता है बड़ा अपशकुन
बहरहाल श्रीकृष्ण जी ने गीता में ये कहा है कि जब भी आपके जीवन में बुरा समय आएं तो ऐसे हालातो में आपको हिम्मत और हौंसला बनाएं रखना चाहिए। जी हां इन हालातो में भी आपको भगवान् पर यकीन बनाएं रखना चाहिए। वो इसलिए क्यूकि जब भगवान् पर और खुद पर से हमारा यकीन डगमगाने लगता है, तो हमारे सामने एक के बाद एक मुसीबते आती ही रहती है। यानि जो व्यक्ति ईश्वर पर यकीन रखता है, वह हर मुश्किल को आसानी से पार कर लेता है।
इसके इलावा व्यक्ति को बुरे समय में भी कर्म और प्रयास करते रहना चाहिए। वो कहते है न कि कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती। जी हां कई बार ऐसा होता है कि बुरे समय में व्यक्ति हिम्मत हार कर वही बैठ जाता है। यहाँ तक कि वह खुद को मुसीबत से निकालने की कोशिश भी नहीं करता। मगर यहाँ श्रीकृष्ण का कहना है कि मानव जीवन में इम्तिहान तो हर व्यक्ति को देना पड़ता है। ऐसे में जो व्यक्ति कर्म करता रहता है, वही इस इम्तिहान में जीत हासिल कर पाता है।
बता दे कि श्रीकृष्ण का अनोखा ज्ञान व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसलिए भूल कर भी इस ज्ञान को नजर अंदाज करने की गलती न करे। वरना आप जीवन में कभी सफल नहीं हो पाएंगे।
धर्म और तथ्यों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



