कुमार विश्वास का तंजFeatured Article News Social Media Trending हिन्दी लेख 

कुमार विश्वास का तंज, कहा सबूत मांगने वालो को दे देना 100 ग्राम बम

इसमें कोई शक नहीं कि जहाँ एक तरफ भारत देश के लोग हमारी भारतीय वायुसेना की तारीफ कर रहे है। वही दूसरी तरफ कुछ लोग भारत की इस जीत पर पाकिस्तानी लोगो को ताने भी दे रहे है। बता दे कि मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी के संस्थापक रह चुके कुमार विश्वास ने भी कुछ ऐसा ही किया है। जी हां सर्जिकल स्ट्राइक 2 के बाद कुमार विश्वास का तंज भी सामने आया है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह तंज उन लोगो के लिए है जो हर बात का फैसला सबूत देख कर ही करते है। गौरतलब है कि कुमार विश्वास ने ट्विटर पर न केवल भारतीय वायुसेना की वीरता की तारीफ की है, बल्कि बिना किसी का नाम लिए ये भी कहा है कि इस बार सबूत मांगने वाले लोगो को कुछ ग्राम बम ही सबूत के तौर पर दे देना।

कुमार विश्वास का तंज..

http://राजनीती का यह मशहूर चेहरा बीजेपी में कभी नहीं हो सकता शामिल

यहाँ तक कि कुमार विश्वास ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को भी खूब सुनाया। जी हां इस सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कुमार विश्वास ने कई ट्वीट किए। इसके इलावा कुमार विश्वास का कहना है कि कई दिनों से बालाकोट वाले भारतीय टमाटरों के लिए रो पीट रहे थे। ऐसे में इंडियन एयरफोर्स ने रात के समय हजार टन की पहली खेप जैश मोहम्मद के कण्ट्रोल रूम में भेज दी है। इसके साथ ही कुमार विश्वास का कहना है कि इमरान साहब आपको अमन का सफेद रंग तो पसंद नहीं आता, लेकिन हमें उम्मीद है कि आपको यह लाल रंग जरूर पसंद आएगा। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो कुमार विश्वास का तंज पूरी तरह से इमरान खान और पाकिस्तानी लोगो के खिलाफ है।

हालांकि हमें यकीन है कि ये तो केवल शुरुआत है, क्यूकि इसके बाद अब भारत को इससे भी बड़ी जीत हासिल होगी।

भारत देश और भारतीय आर्मी से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
कुमार विश्वास का तंज, कहा सबूत मांगने वालो को दे देना 100 ग्राम बम   India Alive
Article Name
कुमार विश्वास का तंज, कहा सबूत मांगने वालो को दे देना 100 ग्राम बम India Alive
Description
बता दे कि मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी के संस्थापक रह चुके कुमार विश्वास ने भी कुछ ऐसा ही किया है। जी हां सर्जिकल स्ट्राइक 2 के बाद कुमार विश्वास का तंज भी सामने आया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment