केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा – राम मंदिर निर्माण पर लगायेगी ध्यान 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगी।
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने 2019 के लोकसभा चुनाव में चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है । भाजपा की वरिष्ठ नेता ने भोपाल में यह बात जनता के सामने बताई । उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने की जगह वह डेढ़ साल तक अपना पूरा ध्यान राम मंदिर निर्माण और गंगा की सफाई पर लगाएंगे ।
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा – राम मंदिर निर्माण पर लगायेगी ध्यान 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगी।
केंद्रीय मंत्री उमा भारती से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि जब 2016 में मैंने अमित जी ( भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ) से बात की थी । तब उन्होंने कहा था कि मुझे इस्तीफा देने का फैसला नहीं लेना चाहिए । मेरे इस फैसले पर भी पार्टी अंतिम फैसला लेगी । लेकिन अगले डेढ़ साल तक मैं सिर्फ राम मंदिर निर्माण और गंगा की सफाई पर ही अपना पूरा ध्यान लगाऊंगी ।
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने इसके अलावा ट्वीट कर कहां , राम मंदिर पर हमारी आस्था एक अटल सत्य है और हम राम मंदिर निर्माण के नाम से कोई नफा – नुकसान नहीं सोचना पसंद करते हैं । हमने अयोध्या आंदोलन के बाद भी 1993 का विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद भी 1998 के चुनावी घोषणा पत्र में राम मंदिर निर्माण को सर्वोपरि मुद्दा बनाया था । क्योंकि हम राम को चुनाव की हार जीत से नहीं देखना पसंद करते हैं । राम हमारी आस्था के ( केंद्र बिंदु ) अटल सत्य है । राम मंदिर का निर्माण अब आंदोलन से नहीं , बल्कि विचार विमर्श से होगा । अध्यादेश यदि लाना भी है , तो कांग्रेस पार्टी को पूरे मन से हमारा साथ देना चाहिए । देश के लिए अपनी जिम्मेदारी हम सब को अच्छी तरह से निभानी होगी । क्योंकि राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बहुत ज्यादा माहौल खराब कर के रखा है ।
केंद्रीय मंत्री उमा भारती का यह बयान ऐसे समय पर दिया गया है कि जब आरएसएस समेत सभी हिंदू संगठन केंद्र सरकार से राम मंदिर निर्माण के बारे में अध्यादेश लाने की मांग किए जा रहे हैं । केंद्रीय मंत्री उमा भारती पहले से ही राम मंदिर आंदोलन का प्रमुख चेहरा उभर कर रही है । बाबरी मस्जिद गिराने की साजिश रचने में हाथ होने के आरोप में सीबीआई द्वारा गुनहगार भी बताया जा चुका है ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

