करतारपुर कॉरिडोर पर इमरान खान ने कहा – ये पहल गूगली नहीं बल्कि एक स्पष्ट फैसला हैं
करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री के द्वारा बयान देते हुए कहा गया कि करतारपुर कॉरिडोर की पहल एक गूगली के समान है । उस बयान पर अब खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है । करतारपुर कॉरिडोर पर इमरान खान ने सोमवार को कहा है कि करतारपुर कॉरिडोर ओपनिंग गूगली नहीं है , बल्कि कमेटी द्वारा लिया गया, एक स्पष्ट फैसला तैयार हुआ है । हम आपको बता दें , कि करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम में दो भारतीय मंत्रियों को भी शामिल किया गया था । शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि यह तो इमरान खान की ओपनिंग गुगली के समान है । इसके बाद भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी ।
करतारपुर कॉरिडोर पर इमरान खान ने कहा
पाकिस्तान में 28 नवंबर को हुए इस शिलान्यास कार्यक्रम में भारत के दो केंद्रीय मंत्रियों हरदीप सिंह पुरी और हरसिमरत कौर बादल के साथ कांग्रेस पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी भाग लिया था । कुरैशी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि यह ऐतिहासिक मुद्दा करतारपुर गलियारे के शिलान्यास कार्यक्रम में भारत सरकार की अहमियत को सुनिश्चित करने के लिए करतारपुर कॉरिडोर पर इमरान खान ने एक ओपनिंग गुगली की तैयारी की है । कुरैशी ने यह भी कहा कि यह वही भारत देश है और भारत सरकार है । जिसने कहा था कि वह पाकिस्तान के साथ कभी भी बातचीत जैसे बैठक में भाग नहीं लेगा । लेकिन उसने दो मंत्रियों को शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भेज दिया है ।
कुरैशी के इस विवाद वाले बयान पर भारत की ओर से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई । भारत के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि उनके इस बयान ने असलियत को जाहिर कर दिया है कि पाकिस्तान के लिए सिखों की भावनाओं का कोई सम्मान नहीं रह गया है । सोमवार को कुरैशी और सुषमा स्वराज के बीच हुई तकरार जंग के बारे में पूछे जाने पर करतारपुर कॉरिडोर पर इमरान खान ने कहा कि इस्लामाबाद सच्ची नियत से नई दिल्ली के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संबंध बनाने की इच्छा रखता है । इमरान खान ने जियो न्यूज से कहा , कि करतारपुर कॉरिडोर कोई ओपनिंग गूगली या डबल गेम नहीं है । बल्कि यह एक स्पष्ट फैसला लिया गया है ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

