उज्जैन स्टेशन से महाकाल लोक तक बनेगा रोपवे, कम समय में पूरा होगा सफरFeatured Article Knowledge News 

उज्जैन स्टेशन से महाकाल लोक तक बनेगा रोपवे, कम समय में पूरा होगा सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर मंगलवार के दिन उज्जैन के महाकाल लोक का लोकार्पण किया। अब उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल लोक तक रोपवे बनाने की प्लानिंग की गई है। बता दें कि 2 किलोमीटर की दूरी को तय करने के लिए रोपवे बनाया जाएगा। जो 5 मिनट का सफर तय करेगा। जानकारी के लिए बता दें कि उज्जैन में बनने वाले इस रोपवे की कुल 209 करोड रुपए की लागत से बनने वाले रोपवे के टेंडर को भी मंजूरी भी मिल गई है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है कि इसके निर्माण से रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक की दूरी 5 मिनट में पूरी हो सकेगी।

ट्विटर के जरिए दी जानकारी

बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी है कि रोपवे का निर्माण जुलाई 2023 से शुरू हो जाएगा। जिसमें लोगों के लिए फूड जोन, वेटिंग एरिया, शौचालय के साथ-साथ बस और कार पार्किंग की सुविधा रखी जाएगी। उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से 4 गुना बड़ा है जो 5 हेक्टेयर में फैला हुआ है। महाकाल लोक में आने वाले लोगों को अध्यात्म का अद्भुत नजारा कला तकनीकी आदि सब देखने को मिलेगा।

मूर्तियों में स्थापित हो छोटी-छोटी लीलाएं

हालांकि, उज्जैन में स्थित महाकाल परिसर का विस्तार 20 हेक्टेयर में किया जा रहा है। जो सभी सुविधाओं से लैस होगा। महाकाल लोक में भगवान शिव और उनके पूरे परिवार की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। जहां उनकी छोटी-छोटी लीलाओं को प्रदर्शित किया गया है। यहां करीब छोटी-बड़ी 200 मूर्तियां लगाई गई हैं। इसके अलावा प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर के आसपास पुनर्विकास परियोजनाओं के हिस्से के रूप में भी पुनर्जीवित किया गया है। जहां अब बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंच सकेंगें।

Related posts

Leave a Comment