ट्रंप ने महाभियोग प्रक्रिया को किया खारिज
न्यूयॉर्क में प्रतिनिधि सभा द्वारा चलाई जाने वाली महाभियोग की प्रक्रिया को डोनाल्ड ट्रंप ने खारिज किया है। ट्रंप ने महाभियोग की प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किए गए आधार को मजाक बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन को नुकसान पहुंचाने के लिए विदेशी ताकतों का इस्तेमाल कर अपने पद की शपथ का उल्लंघन किया।
प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने से पहले कहा कि ‘ट्रम्प के कार्यकाल की कार्रवाइयां, राष्ट्रपति के उनके पद की शपथ के प्रति बईमानी, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन और हमारे चुनाव की अखंडता के साथ विश्वासघात को दर्शाती है।’ निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने इस प्रक्रिया को करना जरूरी बताया है। महाभियोग की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है।
दरअसल अमेरिका में 14 महीनों के बाद राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। उसके पहले इस प्रक्रिया का शुरू होना विश्व भर में अमेरिकी राजनीति के भयानक अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। महाभियोग की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने अपने राजनीति प्रतिद्वंद्वी को खत्म करने के लिए विदेशी से मदद ली है। डेमोक्रेट्स ने आरोप लगाया है कि ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है।
जरूर देखें –अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को किसने कहा जाहिल, पढ़िए पूरी खबर
महाभियोग की प्रक्रिया के बारे में ट्रंप का क्या कहना है?
ट्रंप ने निचले सदन की ओर से चलाए जा रहे इस प्रक्रिया को बेबुनियाद बताया है। हालांकि ट्रंप ने ये ज़रूर माना है कि उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी के बारे में यूक्रेन के राष्ट्रपति से चर्चा की थी। अब देखना यह है कि अमेरिका में इस बार होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के पहले क्या-क्या होना बाकी है? क्या अमेरिका के निचले सदन से यह प्रक्रिया पारित हो जाएगी? यह तो वक्त ही बताएगा। तब तक अमेरिका के पास भी इंतजार के अलावा कोई दूसरा विकल्प नही है।

