श्रीदेवी की ये फिल्मे कभी नहीं हो पाई रिलीज़, जाने आखिर क्यों
आज हम श्रीदेवी की उन फिल्मो के बारे में बात करने वाले है, जिन्हे फिल्म निर्देशक द्वारा बनाने की कोशिश तो की गई, लेकिन अफ़सोस कि वह फिल्मे कभी पूरी ही नहीं हुई। यही वजह है कि श्रीदेवी की ये फिल्मे कभी रिलीज़ ही नहीं पाई। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इनमे से पहली फिल्म का नाम तो जमीन है। इस फिल्म में विनोद खन्ना, माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी को एक साथ कास्ट किया गया था, लेकिन यह फिल्म बीच में ही बंद हो गई और पूरी नहीं बन सकी। इसके इलावा श्रीदेवी की एक और फिल्म जिसका नाम महाराजा रखा गया था, उसे भी रिलीज़ नहीं किया गया। जी हां इस फिल्म में अनिल कपूर उनके साथ थे।

श्रीदेवी की ये फिल्मे..
http://बॉलीवुड के मशहूर व लोकप्रिय अफेयर्स
दरअसल किसी खास वजह से इस फिल्म की शूटिंग को बीच में ही बंद करना पड़ा। गौरतलब है कि निर्देशक के आर रेड्डी असल में श्रीदेवी, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते थे। मगर अफ़सोस कि ऐसा हो न सका। दरअसल इस फिल्म का नाम गर्जना रखा गया था। यहाँ तक कि इस फिल्म का ट्रेलर भी दिखाया जा चुका था, लेकिन तभी फिल्म की स्टार कास्ट और प्रोड्यूसर के बीच फीस को लेकर कहा सुनी हो गई। जिसके कारण यह फिल्म रिलीज़ नहीं हुई।
बहरहाल यश राज की एक फिल्म तेरा अंदाज में श्रीदेवी और सनी देओल दोनों को मुख्य भूमिका के रूप में कास्ट किया गया था। हालांकि यह फिल्म शुरू तो हुई, लेकिन पूरी नहीं हो पाई। इसके इलावा श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी गोविंदा नाम की एक फिल्म में भी अपना कमाल दिखाने वाली थी। यहाँ तक कि इस फिल्म के लिए फोटोशूट भी किया जा चुका था। मगर अफ़सोस कि यह फिल्म भी नहीं पूरी न हो सकी। जिसके कारण यह फिल्म भी कभी रिलीज़ नहीं हुई।
इसका मतलब ये है कि श्रीदेवी की ये फिल्मे शुरू तो हुई, लेकिन कभी पूरी बन ही नहीं सकी।
बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



