Virender sehwagFeatured Article News 

पुलवामा अटैक के शहीदो के लिए ये काम कर के, सहवाग ने पेश की मिसाल

14 फरवरी,पुलवामा अटैक। भारतीय इतिहास का काला दिन! वह दिन जिसे ना भुलाया जा सकता है ना जिसका दुख कम किया जा सकता है। इस आत्मघाती हमले में ना सिर्फ 40 जवानों की जान गई है बल्कि 40 घर भी बेरंग हो गए है और उनके साथ-साथ पूरा देश।

देश में हर तरफ इन आतंकवादी संगठनों के खिलाफ गुस्सा और आक्रोश का माहौल है। कहीं सियासी पार्टियों के नेता न्यूज़ स्टूडियो में बैठकर इस मुद्दे पर बहस कर रहे हैं तो कहीं लोग कैंडल मार्च लेकर सड़कों पर निकल रहे हैं। छोटे, बड़े, बूढ़े हर वर्ग के लोगों में इस अमानवीय कृत्य के प्रति गुस्सा फूट-फूट कर बाहर आ रहा है।

pulwama attackpulwama attackpulwama attck

लेकिन इसके साथ-साथ कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो जवानों के परिवार वालों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग ने मानवता का परिचय देते हुए पुलवामा अटैक के शहीदो के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाई है। उन्होंने कहा है कि शहीद जवानों के बच्चे उनके झज्जर वाले स्कूल में निशुल्क पढ़ सकते हैं।

पढ़ना बहुत जरूरी है दोस्तों, शहीदों के बच्चों को शिक्षा मिलनी चाहिए बल्कि उच्च शिक्षा मिलनी चाहिए ताकि कल को वो अपने अच्छे- बुरे और सही-गलत का फर्क समझ सके। शिक्षा जो उनकी सोच को एक नया नजरिया दें।
यह देश के लिए एक मुश्किल घड़ी है, दोस्तों! एक संकट का दौर है।

http://“विलेज रॉकस्टार्स” अकेले फिल्म बनाकर,ऑस्कर तक पंहुचा दी इस औरत ने

वो जवान,जो बिना अपनी जान की परवाह करें,बिना अपने परिवार की परवाह करें। हमेशा हमारे लिए बॉर्डर पर तैनात रहते हैं आज शायद समय आ गया है कि हम सब हाथ बढ़ाएं और शहीद जवानों की मदद को आगे आएं और दुनिया के किसी भी आतंकी संगठन को ये दिखा दे कि भारत देश वीरों का देश है, जवानों का देश है। जवानों का देश, जवानों के लिए, जवानों को समर्पित।

दोस्तो! आपकी क्या राय है, इस बारे में। अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Summary
पुलवामा अटैक के शहीदो के लिए ये काम कर के, सहवाग ने पेश की मिसाल
Article Name
पुलवामा अटैक के शहीदो के लिए ये काम कर के, सहवाग ने पेश की मिसाल
Description
वीरेंद्र सहवाग ने पुलवामा अटैक के शहीदो के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाई है। शहीद जवानों के बच्चे उनके झज्जर वाले स्कूल में निशुल्क पढ़ सकते हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment