जाने आखिर बॉलीवुड एक्टर राजकुमार की अंतिम इच्छा क्या थी
अभिनेता राजकुमार बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्टर माने जाते थे और आज भी उनकी एक्टिंग का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। हालांकि आज हम अभिनेता राजकुमार के अभिनय के बारे में नहीं बल्कि उनकी अंतिम इच्छा के बारे में बात करने वाले है। जी हां बॉलीवुड एक्टर राजकुमार की अंतिम इच्छा के बारे में जान कर आप भी दंग रह जायेंगे। सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि जिस एक्टर की आवाज सुन कर ही लोग उनके दीवाने हो जाते थे, उसी एक्टर को गले का कैंसर हो गया था। बता दे कि गले के कैंसर के कारण राजकुमार जी की तबियत इतनी ज्यादा खराब रहने लगी कि उन्हें अपना मरना निश्चित लग रहा था।

राजकुमार की अंतिम इच्छा..
http://indiaalive.in/2018/12/05/actor-kiran-raj/
यही वजह है कि उन्होंने मरने से पहले अपनी पत्नी और बच्चो को अपने पास बुलाया और उन्हें अपनी अंतिम इच्छा के बारे में बताया। दरअसल राजकुमार जी ये चाहते थे कि उनके मरने की खबर मीडिया या किसी भी न्यूज़ चैनल को न मिले। इसलिए राजकुमार जी ने कहा कि उनके मरने के बाद जब क्रिया कर्म की रस्म पूरी हो जाएँ तब यह बात लोगो को बताई जाएँ। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो राजकुमार अपनी मौत का तमाशा नहीं बनाना चाहते थे।
इसलिए उन्होंने अपनी मौत की खबर मीडिया से छुपाने की बात कही। राजकुमार जी का मानना था कि जीवन और मृत्यु बेहद निजी मामले होते है। जिसका तमाशा बनाना सही नहीं है। हालांकि राजकुमार जी के निधन के बारे में उनके एक करीबी दोस्त को ही मालूम था, लेकिन मीडिया वालो को उनकी मौत के बारे में तब पता चला जब राजकुमार जी पंच तत्व में विलीन हो चुके है।
बता दे कि राजकुमार की अंतिम इच्छा यही थी। जिसे उनके परिवार ने बखूबी पूरा किया।
बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



