ऐश्वर्या का उभरा गुस्सा, आज तक नहीं भुला पाई इमरान हाशमी का यह कमेंट
इसमें कोई दोराय नहीं कि ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक है। यही वजह है कि वह आएं दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियां बटोर ही लेती है। बता दे कि इसी खूबसूरत एक्ट्रेस को लेकर कई साल पहले इमरान हाशमी ने कुछ गलत कमेंट कर दिया था। हालांकि उस समय ऐश्वर्या का उभरा गुस्सा मीडिया तक भी पहुँच गया था। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि उन्हें फेक और प्लास्टिक की गुड़िया तक कहा गया था। दरअसल यह उस समय की बात है जब करण जौहर के प्रसिद्ध शो कॉफ़ी विद करण में इमरान हाशमी और महेश भट्ट गेस्ट के तौर पर आएं थे।

ऐश्वर्या का उभरा गुस्सा..
http://indiaalive.in/2018/12/17/5-actresses-of-bollywood-bigger-than-their-husbands-age/
इसी दौरान करण जौहर ने रैपिड फायर राउंड में यह सवाल पूछा था कि बॉलीवुड में किस एक्ट्रेस की स्माइल फेक और प्लास्टिक स्माइल है। तो ऐसे में इमरान ने झट से ऐश्वर्या राय का नाम ले लिया। हालांकि इमरान हाश्मी के इस ब्यान के बाद न केवल ऐश्वर्या राय को बेहद बुरा लगा बल्कि उनका यह ब्यान मीडिया में भी चर्चा का विषय बन गया। यहाँ तक कि इमरान के इस ब्यान को ऐश्वर्या राय अभी तक नहीं भुला पाई। यही वजह है कि जब उन्हें इमरान हाशमी के साथ काम करने के लिए फिल्म ऑफर की गई थी, तब उन्होंने वह फिल्म करने से भी मना कर दिया था।
बता दे कि इमरान ने अपने ब्यान को लेकर माफ़ी भी मांगी थी, लेकिन फिर भी उसका कोई फायदा नहीं हुआ। वो कहते है न कि एक बार जुबान से जो शब्द निकल जाएँ उन्हें दोबारा वापिस नहीं लिया जा सकता। बहरहाल इस ब्यान को लेकर ऐश्वर्या का उभरा गुस्सा हर कोई समझ सकता है, क्यूकि ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की बेहद प्रसिद्ध और टॉप एक्ट्रेस में से एक है। तो ऐसे में वो अपने बारे में यह बात कैसे बर्दाश्त कर सकती थी।
हालांकि इस किस्से को इतने साल बीत जाने के बाद भी ऐश्वर्या राय ने इमरान हाशमी के साथ काम करने के लिए कभी हां नहीं की।
बॉलीवुड हस्तियों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



