टेलीकॉम कंपनियों ने बढ़ाया डेढ़ गुना टैरिफ
टेलीकॉम सेक्टर की प्रतिस्पर्धा और कंपनियों की देनदारी का बोझ ग्राहकों के कंधे पर आने वाला है। विभिन्न मदों में करीब 80000 करोड रुपए की देनदारी चुकाने की कोशिश में जुटी टेलीकॉम कंपनियों वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने अपने कॉल और डाटा टैरिफ में 50 दिन तक वृद्धि का ऐलान कर दिया है। बढ़ी हुई दरें 2-3 दिसंबर की रात से लागू होंगी। वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल के बाद अब जियो ने भी टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी करने का एलान किया है। रिलायंस जियो ने मोबाइल सेवाओं की बढ़ी हुई दरों की रविवार को घोषणा की। जियो की नई दरें छह दिसंबर से प्रभावी होंगी और 40 प्रतिशत तक महंगी होंगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह उपभोक्ता-प्रथम के अपने सिद्धांतों पर टिकी हुई है। कंपनी ने दावा किया है कि वह इस कारण शुल्क 40 प्रतिशत तक बढ़ाने के साथ 300 प्रतिशत तक अधिक फायदे भी देगी। कंपनी ने कहा कि वह भारतीय दूरसंचार उद्योग को टिकाऊ बनाने रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।
जरूर देखें- 1 जनवरी से मोबाइल पर लागू होंगे ये 3 खास नियम, जिसके बाद मोबाइल पर हमेशा के लिए बंद हो जाएगी यह सुविधा
वोडाफोन आइडिया और एयरटेल में कॉल डाटा टैरिफ में 50 फ़ीसदी तक बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा 50 फ़ीसदी की बढ़ोतरी साल भर के अनलिमिटेड पैक पर की गई है। वोडा-आइडिया में पहले ₹999 में 12 जीबी डाटा के साथ साल भर की वैधता मिलती थी। अब इस पैक की कीमत 24 जीबी डाटा के साथ 1499 रुपए की हो गई है। एयरटेल में पहले यह पैक ₹998 का था अब एयरटेल में भी इसके लिए 1499 ₹ कर दिया गया है। इसी तरह vodafone-idea ने साल भर तक प्रतिदिन डेढ़ जीबी डाटा वाला अनलिमिटेड पैक 1699 से बढ़ाकर ₹2399 तक कर दिया है। एयरटेल इसके लिए ₹2398 निर्धारित किया है। अन्य छोटी-बड़ी अवधि वाले पैक में भी बढ़ोतरी की गई है। जियो ने टैरिफ में 40 फ़ीसदी तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। जियो की बढ़ी हुई दर 6 दिसंबर से प्रभावी होगी।

