MP ट्रेन धमाके में शामिल थे 20 आतंकी
मध्य प्रदेश में भोपाल- उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए बम धमाके और उसके बाद यूपी में हुए मुठभेड़ में मारे गए गए आतंकी के तार आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े हैं.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इनमें से तीन आतंकी लखनऊ से ट्रेन के जरिये भोपाल पहुंचे थे और फिर वहां से उज्जैन को जा रही ट्रेन में सवार हुए. गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक इस पूरे मॉड्यूल में 18-20 लोग शामिल हैं. अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. इस माड्यूल में उत्तर और दक्षिण भारत के युवा शामिल हैं, जो आईएसआईएस के लिए काम कर रहे हैं. साथ ही खुफिया एजेंसी ये भी मान रही हैं कि ये माड्यूल कंट्रोल दक्षिण भारत से हुआ और ऑपरेट उत्तर और मध्य भारत में हुआ.
सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने यहां ट्रेन में पाइप बम प्लांट किया और इसकी तस्वीरें उन्होंने सीरिया भी भेजी. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी यह दावा करते हुए कहा कि ट्रेन धमाके आईएसआईएस आतंकियों का काम था.

