आतंकीNews 

आतंकवाद को लेकर नही बदला पाकिस्तान अभी भी हाफ़िज़ सईद के साथ नरम व्यवहार

पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर से पकड़ा गया है । पाकिस्तान अभी भी आतंक और आतंकवादियों को पनाह देने और उनके प्रति नरम व्यवहार रखने के लिए बेनकाब हुआ है । मुंबई आतंकी का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन फलाह -ए- इंसानियत और जमात-उद-दावा फाउंडेशन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा हो चुकी है  लेकिन पाकिस्तान में अभी भी उन पर किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं लगी । दोनों के दोनों आतंकी संगठन अभी भी केवल और केवल सूची में रखें गए है ।
पाकिस्तानी वेबसाइट से खुली पोल
पाकिस्तान के झूठ बोलने और आतंकवादियों के प्रतीक नरम व्यवहार की जानकारी पाकिस्तान की वेबसाइट से ही मिली है ।  पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट नेशनल काउंटर टेररिज्म अथॉरिटी के अनुसार हाफिज सईद के संगठन के केवल आंतरिक मामलों की निगरानी मंत्रालय कर रही है । इसके साथ ही उस पर वह मामलों पर कोई प्रकाश नहीं डाला जा रहा है । गौरतलब है कि जनवरी 2017 में ही हाफिज सईद के आंतरिक मामलों को निगरानी सूची में डाला गया था । इसके साथ ही पाकिस्तान पर आतंकी संगठनों पर कार्रवाई के लिए जबरदस्त दबाव डाला गया था । इसके बाद 21 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने कहा था कि उसने फलाह – ए – इंसानियत और जमात-उद-दावा जो कि हाफिज सईद की दो आतंकी संगठन है उन पर प्रतिबंध लगा दिया है  । लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है । पाकिस्तान का व्यवहार अभी भी हाफ़िज़ सईद और आतंकवाद और आतंकवादियो के प्रति नरम है ।
भारत का है कड़ा रुख
आतंक और आतंकवादियों को लेकर भारत ने अपना रूख पहले से ज्यादा कड़ा कर लिया है ।  यही कारण है कि पाकिस्तान अब  गिरगिट की तरह रंग बदलने के लिए मजबूर हो रहा है । पुलवामा हमले में तकरीबन 45 जवान शहीद शहीद हुए थे । इसके पश्चात भारत ने पाकिस्तान की तरफ आँखों को टेढ़ा कर लिया है ।
अब पाकिस्तान की ऐसी हालत है कि वह वैश्विक स्तर पर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंक और आतंकवादियों को प्रति अपना नरम व्यवहार नहीं दिखा सकती है ।  पाकिस्तान को किसी न किसी तरीके से हाफिज सईद और उसके संगठनों पर प्रतिबंध लगाना होगा ।
देश विदेश से जुडी हुई लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ India Alive पर.
Summary
आतंकवाद को लेकर नही बदला पाकिस्तान अभी भी के साथ नरम व्यवहार - India Alive
Article Name
आतंकवाद को लेकर नही बदला पाकिस्तान अभी भी के साथ नरम व्यवहार - India Alive
Description
मुंबई आतंकी का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन फलाह -ए- इंसानियत और जमात-उद-दावा फाउंडेशन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा हो चुकी है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment