क्या सच में सुषमा स्वराज बन गई हैं आंध्र प्रदेश की राज्यपाल ?
लोकसभा चुनाव 2019 के खत्म होने के बाद केंद्र सरकार अब अपनी योजनाओं को शुरू करने की जद्दोजहद में लग गई है। इसी बीच ट्विटर पर काफी दिनों से कोई राजनीतिक हलचल नहीं हुई थी लेकिन काफी लंबे समय के बाद अब एक मजेदार खबर आ रही है कि सुषमा स्वराज को राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। लेकिन इसके पीछे की सच्चाई क्या है इसके लिए जब हमने इस वायरल हो रही खबर की पड़ताल की तो चौंकाने वाली बात पता चली कि इसके पीछे का मामला कुछ और ही है। वहीं ट्विटर पर भी यह ख़बर काफ़ी तेजी से वायरल हुई जिस के झांसे में आने के बाद कई लोगों ने सुषमा स्वराज को बधाई दे डाली। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस खबर की सच्चाई क्या है।
डॉ हर्षवर्धन ने भी दे डाली बधाई –

केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ट्विटर पर वायरल हो रही खबर की बिना जांच पड़ताल किए ही पूर्व विदेश मंत्री को बधाई दे डाली उन्होंने अपने ऑफिसियल अकाउंट के जरिए बधाई संदेश दिया लेकिन जब उन्हें पता चला कि यह एक फेक न्यूज़ थी तो उन्होंने तुरंत अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया लेकिन इससे पहले कि वह अपना ट्वीट डिलीट करते उनका यह ट्वीट स्क्रीनशॉट के जरिए कैद करके रख लिया गया था। हालांकि जब खबरें बड़ी तेजी से वायरल होने लगे कि सुषमा स्वराज राज्यपाल बन गई है तो खुद सुषमा स्वराज ने अपनी ऑफिशल टि्वटर अकाउंट के जरिए इस पर अपनी बात रखी। और बताया कि सुषमा स्वराज राज्यपाल नहीं बनी हैं।
मैंने अगला लोकसभा चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है – विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
The news about my appointment as Governor of Andhra Pradesh is not true.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) June 10, 2019
हरियाणा की सुषमा स्वराज को इस शख्स से हुआ था प्यार
सुषमा स्वराज राज्यपाल बनने की बधाई को स्वीकारना नहीं चाहती थी क्योंकि यह एक फेक न्यूज़ थी जो बड़ी तेजी से लोगों के बीच फैल रही थी और लोग इसे सच मानकर उन्हें लगातार टैग करके बधाई संदेश दिए जा रहे थे देखते ही देखते यह बधाई संदेश ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा और मजबूरन सुषमा स्वराज को अपना पक्ष रखते हुए इस बात की जानकारी देनी पड़ी थी उन्हें ऐसी कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है और ना ही सुषमा स्वराज राज्यपाल बनीं हैं।
सुषमा स्वराज का करारा जवाब, पाकिस्तान से कहा कि आंतक और बात एक साथ नहीं

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

