प्रयागराज के हटिया इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा, मकान का छज्जा गिरने से पांच की मौतFeatured Article News 

प्रयागराज के हटिया इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा, मकान का छज्जा गिरने से पांच की मौत

मंगलवार के दिन यूपी के प्रयागराज जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां प्रयागराज के हटिया इलाके में दोपहर हुई तेज बारिश के कारण एक इमारत का जर्जर हालत में छज्जा अचानक गिर गया। जहां छज्जे के नीचे खड़े लोग इसका शिकार हो गए और पांच लोगो की मौत भी हो गई। वहीं, कुछ लोग मलबे में दब गए। जहां पुलिस प्रसाशन और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की सहायता से रेस्क्यू चलाया गया।

घायलो का होगा निशुल्क इलाज

जिससे लोगो बाहर निकाल कर तुरंत अस्पताल भेजा गया। वहीं, यूपी सरकार ने घायलो के इलाज के लिए निशुल्क सुविधा प्रदान की है। तो वहीं, यूपी सरकार ने मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी कर दी है। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने पूरे घर को खाली करा लिया है।

आज आएगी तकनीकि टीम

जानकारी के अनुसार तकनीकी टीम बुधवार के दिन दोपहर 12 बजे तक हटिया चरास्ता पर हुए हादसे को लेकर जांच के लिए जाएगी। जहां बिल्डिंग कैसे गिरी और बालकनी किस वजह से गिरी इसकी टीम बारिकी से जांच करेगी। विभागीय आयुक्त के निर्देश पर टीम जांच कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।

खास बात

वहीं, नगर निगम के मुख्य अभियंता सतीश कुमार का कहना है कि ट्रस्ट के पास 100 से ज्यादा पुराने ठाकुर घर हैं। उसमें लोग रहते थे। यह जर्जर भवनों की सूची में शामिल नहीं है। इस मामले में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। इस बात की जांच की गई कि इतने पुराने भवन को जीर्ण-शीर्ण भवनों की सूची में शामिल क्यों नहीं किया गया। जांच जर्जर भवन और दुर्घटना के मूल कारणों की जांच करेगी और सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Related posts

Leave a Comment