Breaking News 

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं – लड़ाकू विमान राफेल की खरीदारी को लेकर आरोप शर्मनाक

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने राफेल लड़ाकू विमान की खरीद संबंधी सौदे से जुड़े आरोपों को ‘‘शर्मनाक’’ करार दते हुए शुक्रवार को कहा कि इस तरह के आरोप सशस्त्र बलों के लिए नुकसानदेह हैं. रक्षा मंत्री की टिप्पणी कांग्रेस के कल के आरोप के बाद आई है. कांग्रेस ने कल आरोप लगाया था कि एक कारोबारी को फायदा पहुंचाने के लिये प्रधानमंत्री ने ‘‘समूचा सौदा’’ ही बदल दिया. सीतारमण ने कहा कि शस्त्र प्रणाली के साथ हर विमान की कीमत संप्रग सरकार के समय जिस कीमत पर बात हुई थी उससे कहीं कम है. उन्होंने आरोप लगाया कि लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर संप्रग सरकार के अनिर्णय की वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा से ‘संभवत: समझौता’ हुआ है.

सीतारमण ने बताया, ‘‘यह आरोप शर्मनाक हैं…इस सौदे को पारदर्शी प्रक्रिया का पालन करते हुये अंतिम रूप दिया गया.’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि इस सौदे को लेकर कलह सशस्त्र बलों के लिए नुकसानदायक होगी. उन्होंने कहा कि वायुसेना की फौरी जरूरत ही इस करार को करने की अहम वजह थी. उन्होंने कहा कि 36 राफेल विमानों के लिये अंतिम करार पर सितंबर 2016 में दस्तखत किये गये. इससे पहले भारत और फ्रांस के बीच पांच दौर की लंबी चर्चा हुई और इसे सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने भी मंजूरी दी थी.

Related posts

Leave a Comment