Bollywood Entertainment Featured Article News 

आखिर खुल ही गया ‘सुनील शेट्टी’ की फिटनेस का राज़, जानकर रह जाएंगे हैरान

दोस्तो, हम बात करने जा रहे हैं, बॉलीवुड के अभिनेता ‘सुनील शेट्टी’ के बारे में। 1992 में ‘बलवान’ फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सुनील शेट्टी ने अभी तक बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। जिसमे प्रमुख रूप से ‘मोहरा’, ‘गोपी किशन’, ‘बॉर्डर’। ऐसी फिल्में है, जिनका कोई तोड़ नहीं। लेकिन फिलहाल वो काफी लंबे समय से बॉलीवुड की फिल्मों से दूर है। अब उनकी पुत्री यानी आथिया शेट्टी फिल्मों में आ चुकी हैं और उन्होंने 2015 में ‘हीरो’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री ली थी।

क्या कमाल दिखा पाएगी, बतौर डायरेक्टर ‘कंगना रनौत’ की ये फिल्म ?

सुनील शेट्टी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से लगातार जुड़े रहते हैं। और अपने अलग-अलग तरह के पोस्ट करते रहते है, जिसमें फिटनेस को लेकर उनकी सजगता साफ झलकती है। बताते चलें कि सुनील शेट्टी इस समय 53 साल के हैं और उनकी बॉडी इस समय किसी 28 साल के नौजवान की तरह नजर आती है। आपको बताते चले की सुनील शेट्टी की फिटनेस से जुड़े राज़ उन्होंने खुद कुछ दिन पहले सब से शेयर किये।

तो इस कारण से फ्लॉप हुए सुपरस्टार ‘जीतेन्द्र’

दिल्ली में हुए 120 दिन के ‘फिटनेस फेस्टिवल मिशन इंडिया’ के मौके पर सुनील ने एक इंटरव्यू में बताया कि 50 साल की उम्र के बाद उन्होंने खुद में आने वाले बदलाव के बारे में सोचा, क्योंकि 50 साल की उम्र वो पड़ाव होता है, जब लोगों को लगता है कि वह बूढ़े हो रहे हैं उन्हें लगता है की वो कि अब वह कुछ नहीं कर सकते हैं। लेकिन वह इस बात को गलत साबित करना चाहते थे और वह कहते हैं कि मैंने ऐसा कर दिखाया।

वो कहते हैं कि मैं किसी 20 साल के लड़के से अपनी तुलना नहीं करता लेकिन मैं मानता हूं कि मैं फिट हूं। सुनील शेट्टी से जब उनकी फिटनेस के राज पूछे गए तो उन्होंने बताया कि वह स्ट्रेच, रन, लिफ्ट करते है और इसी को रिपीट करते हैं सुनील का कहना है कि वह निर्धारित एक्साइज नहीं करते हैं। वह योगा करते हैं, जिम करते हैं, फिजिकल एक्टिविटी भी करते हैं उनका कहना है कि फिट रहने के लिए आपको घंटों वर्कआउट करने की जरूरत नहीं है। बस हर काम में फिटनेस का खास तौर पर ध्यान रखें। सुबह 5 से 10 मिनट की एक्सरसाइज आप बेड बैठ कर भी कर सकते हैं। जिसे बढ़ाकर आप 20 से 30 मिनट कर दीजिए।

Summary
आखिर खुल ही गया 'सुनील शेट्टी' की फिटनेस का राज़, जानकर रह जाएंगे हैरान
Article Name
आखिर खुल ही गया 'सुनील शेट्टी' की फिटनेस का राज़, जानकर रह जाएंगे हैरान
Description
सुनील शेट्टी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से लगातार जुड़े रहते हैं। और अपने अलग-अलग तरह के पोस्ट करते रहते है, जिसमें फिटनेस को लेकर उनकी सजगता झलकती है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment