सुबह का नाश्ता में सबसे बेहतर क्या है, और कैसे बनाये – India Alive
सुबह का नाश्ता
ओट्स उपमा
ओट्स उपमा एक ऐसा सुबह का नाश्ता है| जिसे खाने के बाद लोग इसके दीवाने हो जाते है| ये स्वादभरे तड़के और गाजर, टमाटर और ऐसी ही रंग-बिरंगी सब्जियों के साथ बनाया जाता है. ये रंग-बिरंगी सब्जिया इसके स्वाद में चार चाँद लगा देती है| ओट्स बनाने से पहले इसे अच्छी तरह से भुन लेना चाहिए जिसके वजह से ये चिपचिपा ना हो. यह नाश्ता संपूर्ण होता है और दिनभर पेट भरा रहता है|
इस उपमा में रेशांक बहुत होता है जिससे मधुमेह होने का खतरा रहता है| मधुमेह से बचने के लिए शक्कर का प्रयोग ना करें|
मल्टीग्रेन रोटी
मल्टीग्रेन रोटी खाने का मजा वैसे तो शर्दियों में ज्यादा होता है, लेकिन यह सुबह का नाश्ता का राजा होता है| इसको बनाने के लिए, बराबर मात्रा में गेहूं के आटा, बाजरे का आटा, सोयाबीन का आटा, मक्के का आटा और बेसन को एक बड़े डोंगे में निकाल लें| फिर इसमें अजवाइन, नमक और तेल मिला लें|
हल्के गरम पानी से आटा गुनने के बाद २० मिनट तक ढंक कर रख दें फिर थोड़े सूखे आटे मिलकर रोटी बनाये एवं गर्मा-गर्म सर्व करें|
कांदा पोहा
पोहा के बिना तो महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के लोग के लिए अनिवार्य होता है| कांदा,हरी मिर्च, कढ़ी पत्ता और निम्बू के साथ इसका स्वाद सातवे आसमान पर होता है| बनाने से पहले पोहे को धोकर रख दीजिये| फिर कड़ाही में तेल गर्म करने के बाद कांडा और हरी मिर्च का तड़का दे| फिर पोहे को कड़ाही में डालकर मिलाये| फिर निम्बू निचोड़े और कढ़ी पत्ता से सजाकर स्वाद का मजा लें|

साबुदाना खिचडी
साबूदाना खिचड़ी एक बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन है| खासकर छोटे साबूदाना का खिचड़ी बनाया जाता है|3/4 कप साबूदाना को पानी से धो लें और इसको 2 घंटे तक भिंगो दे| 2 घंटे बाद पानी से निकाल लें| फिर कड़ाही गर्म करें और २ चम्मच घी डालकर गर्म करें|फिर इसमें जीरा डालकर भुने और साथ में कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाये। फिर साबूदाना डालकर 2 मिनट तक लगातार पकाएं फिर इसमें हल्दी और नमक डालकर मिला ले|
5 मिनट इसमें कसा हुआ नारियल, आलू के टुकड़े, चीनी ,गरम मसाला और निम्बू डालकर 5 मिनट पकायें फिर गैस बंडी कर दें| और गरमा गर्म सर्व करें यह सम्पूर्ण सुबह का नाश्ता है|

