भगवान शिव को ऐसे करें प्रसन्न, इन चीजों से मिलेगा छुटकारा, जानियें कैसेFeatured Article Knowledge mythology 

भगवान शिव को ऐसे करें प्रसन्न, इन चीजों से मिलेगा छुटकारा, जानियें कैसे

कहा जाता है कि भगवान शिव को सच्चे मन से मनाने पर सभी मनोकामना पूरी होती है। जहां भोलेनाथ सभी चीजों को पूरा करते है। ऐसे में सोमवार के दिन विशेष काम किए जाएं तो भोलेनाथ और भी ज्यादा प्रसन्न हो जाते है। जिससे आर्थिक तंगी से भी आपको निजात मिलता है।हम सभी जानते है कि सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। ऐसे में इस दिन इन उपायों की मदद से आप भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते है। आइये जानते है इसके बारें में।

यह होता है शुभ

ऐसी मान्यता मानी जाती है कि सोमवार के दिन मछलियों को आटा या उसकी गोलियां खिलाना अच्छा रहता है। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। जो एक तरह से अच्छा उपाय है।

इससे भोलेनाथ होते है प्रसन्न

क्या आप ये जानते है कि सोमवार के दिन गरीबों को भोजन कराने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न रहते है। जिससे आप पर कृपा बरसाते है। साथ ही घर को धन और धान्य से परिपूर्ण रखते है।

पारस शिवलिंग का करें उपाय

हम सभी जानते है कि पारस शिवलिंग का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। ऐसे में इस शिवलिंग को नहा-धोकर और विधि-विधान से स्थापित करना चाहिए। विधि विधान से पूजा करने से धन लाभ होता है। जहां आप चाहें तो यह उपाय कर सकते है।

बेलपत्र से इच्छा होगी पूरी

वहीं, ऐसी मान्यता है कि सोमवार के दिन 21 बेलपत्री पर ॐ नमः शिवाय लिखकर, शिवलिंग पर चढ़ाने से इच्छा पूर्ति होती है। जिसे आप मंदिर में जाकर यह उपाय कर सकते है।

शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं बाधाएं दूर करें 

सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से शादी में आ रही बाधाएं दूर होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से लाभ मिलता है। जो एक बहुत ही अच्छा उपाय है।

Related posts

Leave a Comment