भारत का कोच बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हसन
विश्व कप में सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने तो रवि शास्त्री के द्वारा सेमीफाइनल में लिए गए निर्णय को ही हार का जिम्मेदार बता दिया था। जिसके बाद अब यह बातें चल रही है कि जल्दी ही रवि शास्त्री को मुख्य कोच के पद से हटा दिया जाएगा। इसके अलावा गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर भी जल्दी अपने पद से हटने वाले हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने भारतीय टीम के इन 3 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हसन जल्दी भारतीय टीम के कोच के मुख्य पद के लिए आवेदन करने वाले हैं। वह इस समय किंग्स इलेवन पंजाब के कोच भी हैं।
बीसीसीआई की शर्तों पर ध्यान दे रहे हैं माइक हसन
न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हसन और उनके एजेंट बीसीसीआई द्वारा भारतीय टीम का कोच बनने के लिए निर्धारित की गई शर्तों पर काफी ध्यान दे रहे हैं। दरअसल यदि माइक हेसन भारत के मुख्य कोच के तौर पर अपने आप को रखते हैं तो उन्हें आईपीएल में कमेंट्री छोड़नी पड़ेगी और उसके साथ उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को भी छोड़ना पड़ेगा। इसीलिए माइक हसन के साथ-साथ उनके एजेंट बीसीसीआई द्वारा रखी गई शर्तों को अच्छे तरीके से रख रहे हैं ताकि उन्हें समझा जा सके।
कोच के तौर पर सफल रहा है कार्यकाल

दरअसल एक कोच के तौर पर माइक हसन का कार्यकाल काफी अच्छा रहा है। उनके कोच रहते हुए न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम ने 2015 में विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया था। इसलिए उन्हें न्यूजीलैंड के इतिहास का सबसे बेहतरीन कोच माना जाता है। इसके अलावा केन्या के भी कोच रह चुके हैं। भारत के मुख्य कोच बनने के लिए महिला जयवर्धने और टाम मूडी जैसे खिलाड़ी द्वारा आवेदन करने की खबरें आ रही हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



