हार के बाद सरफराज अहमद ने बल्लेबाजों के सिर पर फोड़ा हार का ठीकरा
31 मई को विश्व कप 2019 में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने आसानी से पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज के लिए यह जीत बहुत ही आसान थी क्योंकि पाकिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज को केवल 106 रनों का लक्ष्य दिया था। ऐसे में आसानी से वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को हराकर विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। कुछ समय पहले ही इंग्लैंड के साथ वनडे क्रिकेट मैच किसकी सीरीज में पाकिस्तान के टीम का प्रदर्शन अच्छा था। पाकिस्तान की टीम ने कई बार 300 से अधिक रन बनाए थे। जिसके कारण पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने यह कहा था कि पाकिस्तान की टीम भी विश्व कप 2019 जीतने की दावेदार हो सकती है। मगर पहले ही मैच में पाकिस्तान की कमजोरी खुलकर सामने आ गई।
हार के बाद बल्लेबाजों से निराश से नजर आए कप्तान
हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद काफी निराश नजर आए। मैच समाप्त होने के बाद होने वाली पोस्ट मैच सेरेमनी में सरफराज अहमद ने टीम को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में जब आप लगातार विकेट गवाते जाते हैं तो खेल में वापस लौटना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। हमारे लिए यह बहुत बुरा रहा कि हम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते गए। हम यह जानते थे कि वेस्टइंडीज की टीम अपने तेज गेंदबाजों के साथ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हम अगले मैच में वापसी करने का पूरा प्रयास करेंगे।
पाकिस्तान ने दिया था 106 रनों का लक्ष्य
31 मई को खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की पूरी टीम 21.4 ओवर में 105 रनों पर ऑल आउट हो गई। 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 3 विकेट खोकर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से 3 विकेट मोहम्मद आमिर ने लिए। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से क्रिस गेल ने नाबाद 50 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



