सानिया शोएब ने अपने बच्चे का नाम रखा इज़हान, जाने आखिर क्या है इस नाम का मतलब
ये तो सब जानते है कि पाकिस्तान के मशहूर बल्लेबाज शोएब मलिक और भारत की मशहूर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा एक प्यारे से बच्चे के माता पिता बन चुके है। बता दे कि सानिया शोएब ने अपने बच्चे का नाम इज़हान रखा है। हालांकि कुछ लोगो को इस नाम का मतलब समझ नहीं आ रहा है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि इस नाम का क्या मतलब है। गौरतलब है कि सानिया मिर्जा ने एक बेटे को जन्म दिया है। बहरहाल सानिया ने अपनी प्रेगनेंसी और अपने माँ बनने की खबर अपने फँस को सोशल मीडिया के द्वारा दी थी। ऐसे में दोनों देशो के लोग सानिया और शोएब को मुबारकबाद दे रहे है। जी हां केवल भारत के ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के लोग भी इन दोनों को ट्विटर पर बधाईयां दे रहे है।

सानिया शोएब ने अपने बच्चे का नाम रखा इज़हान..
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सानिया शोएब ने अपने बच्चे का नाम इज़हान मिर्जा मलिक रखा है। गौरतलब है कि लोगो को इन दोनों के बच्चे का यह नाम काफी पसंद आ रहा है। तो चलिए अब आपको बताते है कि आखिर इस नाम का क्या मतलब है। दरअसल इज़हान एक अरबी शब्द है। जी हां अरबी में इस नाम का मतलब रब का तोहफा मिलना है। इसके इलावा इस नाम का एक और मतलब भी है और वो प्यार से भरा हुआ तोहफा है। अब जाहिर सी जाहिर बात है कि सानिया और शोएब दोनों को काफी बड़े सेलिब्रिटी है। तो ऐसे में उनके बच्चे का नाम भी कुछ खास ही होना चाहिए। यही वजह है कि इन दोनों ने काफी सोच समझ कर अपने बच्चे का इतना प्यारा नाम रखा है।
वही अगर सरनेम की बात करे तो ये पहले ही तय हो गया था कि बच्चे के सरनेम के साथ माता और पिता दोनों का नाम जोड़ा जाएगा। यही वजह है कि बच्चे के सरनेम मिर्जा मलिक रखा गया है। वैसे भी सानिया मिर्जा पहले ही ये बात कह चुकी है, कि उनका बेटा उनके और शोएब के लिए एक रब का तोहफा है और वो रब के इस तोहफे को पा कर बेहद खुश है। गौरतलब है कि शोएब पाकिस्तान से है और सानिया हिंदुस्तान से है। तो ऐसे में बच्चे के सरनेम को लेकर मीडिया में काफी बातें फैलाई गई थी, लेकिन सानिया मिर्जा ने अपने जवाब से हर किसी की बोलती बंद कर दी थी।
बहरहाल हम उम्मीद करते है कि सानिया शोएब ने अपने बच्चे का जो नाम रखा है वह भी उनके नाम की तरह ही दुनिया भर में प्रसिद्ध हो जाएँ।
सेलेब्रिटीज के जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



