राजू श्रीवास्तव को आया होश, इन्होंने फेसबुक अकाउंट पर दी जानकारी, पढ़िये पूरी खबर
जैसी कि इस समय कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव बीते 15 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राजू श्रीवास्तव आज कुछ देर के लिए होश में आए। जहां यह जानकारी उनके पारिवारिक दोस्त अन्नू अवस्थी ने दी है। बता दें कि अन्नू अवस्थी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो जारी कर बताया कि उनके परिजनों से बात हुई है कि, राजू श्रीवास्तव को अब होश आ गया है।
राजू भईया के परिजनों से हुई बात
वहीं, राजू श्रीवास्तव के दोस्त अन्नू अवस्थी अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो पोस्ट के साथ कैप्शन में वह लिखते है कि ‘राजू भईया को होश आ गया। आपकी दुआयें काम आ गईं।’ उन्होंने यह भी बताया कि 25 अगस्त यानी आज राजू भईया के परिजनों से बात हुई। उनको होश आ गया है। आप सभी लोगों की दुआओं का असर हो गया है।
10 अगस्त को हुए थे भर्ती
आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव को आज 15 वें दिन बाद होश आया है। जहां वह एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी में है। राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गरवित नारंग ने बताया कि उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है। दरअसल, सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को यहां भर्ती कराया गया था।
जारी है दुआओं का सिलसिला
दरअसल, बीते हुए बुधवार के दिन जारी हेल्थ अपडेट में यह बताया गया कि, ब्रेन को छोड़कर उनकी पूरी बॉडी सामान्य रूप से काम कर रही है। जहां ब्रेन में संक्रमण को भी पूरी तरह से खत्म किया जा चुका है। इसके अलावा राजू श्रीवस्तव को न्यूरो फीजियोथेरेपी देनी शुरू की गई। फिलहाल, इस समय एम्स के न्यूरोलॉजी की हेड की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। तो वहीं देशभर में उनके जल्द ठीक होने को लेकर प्रार्थना और दुआओं का भी सिलसिला चल रहा है।

