राजनाथ सिंहNews 

तेलंगाना में विपक्षी पार्टियों पर गरजे राजनाथ सिंह

तेलंगाना के हैदराबाद में राजनाथ सिंह ने पार्टी के प्रचार प्रसार के दौरान खूब गर्जना की । उन्होंने अपने गर्जन में कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लिया । वह हैदराबाद में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे ।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर विपक्षी पार्टियों पर जमकर तंज कसा । उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है  जो भूगर्भ में चली गई है ।  इतिहास साक्षी है कि जो भी नेता और भारत का जो भी व्यक्ति कांग्रेस के साथ गया उसको इस दुनिया से मिटने से कोई भी ताकत आज तक नहीं रोक पाई है । उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह लोग जो कांग्रेस पार्टी का साथ भूतकाल में दे रहे थे । आज वह सभी पार्टियां अपने अंतिम दिन गिन रहे हैं ।
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के बारे में अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस देश के लिए एक दीमक के समान है  क्योंकि कांग्रेस के पास देश हित को लेकर किसी भी प्रकार का कोई एजेंडा ही नहीं है । कांग्रेस से जुड़ी पार्टियां केवल मोदी को रोकना चाहती हैं ।  वह हमेशा मोदी रोको मोदी रोको ही बोलते रहते हैं ।  कांग्रेस देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट भ्रष्ट कर देना चाहती है ।
यह एक ऐसी पार्टी है जो देश को विकास के पथ पर चलते हुए नहीं देख सकते  । मेरा उन सभी विपक्षी दलों का आवाहन है जो कि कांग्रेस के साथ जाना चाहती हैं । उन्होंने कहा कि जब भी कोई पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है ।  उसको मिटने से दुनिया की कोई भी ताकत रोक नहीं पाई है  ।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज लेते हुए भी कहा कि अगर भविष्य में ऐसा हो कि सारी विपक्षी पार्टियां कांग्रेस के साथ गठबंधन कर ले और आने वाले चुनाव में अगर कांग्रेस हार का मुंह देख लेती है  तभी सब पार्टियां क्या करेंगे ।  इन पार्टियों का भविष्य क्या होगा  । उन्होंने कहा कि गठबंधन करने वाली पार्टियां फिर मी टू कैंपेन चलाने के लिए मजबूर हो जाएंगी और देश में राष्ट्रीय स्तर पर हंसी के पात्र बन जाएंगी ।

Related posts

Leave a Comment