मुलायम यादव से मिलने गृह मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उनके घर
लोकसभा चुनाव 2019 का महासंग्राम चल रहा है लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर भी सामने आई, जिसमें मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में गिरावट आई। मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में गिरावट इतनी ज्यादा थी कि मुलायम सिंह यादव को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। लेकिन राजनीतिक उठापटक को दरकिनार करते हुए भारतीय जनता पार्टी से गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज उनके निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।
मुलायम से मिलने उनके घर पहुंचे राजनाथ –
मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज उनके निवास पर पहुंचे। हालांकि कि यह कहा जा रहा था कि राजनीतिक खींचतान को देखते हुए भी भारतीय जनता पार्टी का शायद कोई भी नेता, मुलायम सिंह यादव की हाल खबर ना ले। लेकिन भारत की राजनीति की हालत चाहे जैसे भी हो, पर जब कोई ऐसी स्थिति आन पड़ती है जिसमें किसी नेता के स्वास्थ्य से लेकर किसी खुशखबरी में शरीक होने की बात होती है तो उसमें विपक्षी नेता जरूर शामिल होते हैं, और यहां तो फिलहाल मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की बात थी।
मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य खराब हो गया था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उनका इलाज चला। इलाज चलने के बाद जब उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ तो उन्हें उनके निवास पर रवाना कर दिया गया। जहां पर आज राजनाथ सिंह ने पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में बहुत तेजी से गिरावट हुई थी जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें ख़तरे से बाहर बताया है, और उन्हें घर पर रहने की सलाह दी है नहीं जब उनके निवास पर पहुंचने के बात सबको पता चली तो इसी बीच कई नेताओं ने पहुंचकर मुलायम सिंह यादव की हाल खबर ली है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

