रामदेव का कहना, वाराणसी से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती तो रोचक मुकाबला होता
रामदेव का कहना : योगा गुरु स्वामी रामदेव बाबा ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से प्रियंका गांधी (कांग्रेस महासचिव) चुनाव लड़ती तो काफी रोचक मुकाबला होता। रामदेव के विचार से वाराणसी से प्रियंका गांधी को मुकाबला लड़ना चाहिए था।
उनके चुनाव न लड़ने से मुझे भी निराशा हुई है। वे शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना के पतंजलि कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। स्वामी रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, केंद्र मंत्री रविशंकर प्रसाद से मेरा व्यक्तित्व संबंध है। रविशंकर प्रसाद से निजी संबंधों के कारण ही पटना में उन्हें विजय श्री का आशीर्वाद देने आया हूं। नरेंद्र मोदी तभी प्रधानमंत्री बन सकते हैं जब आप पटना से रविशंकर प्रसाद को विजई बनाएंगे।
12वीं की परीक्षा में तनु ने ऐसे किया टॉप
रामदेव का कहना : देश ही मोदी का एजेंडा
रामदेव का कहना : योग गुरु स्वामी रामदेव का कहना है कि देश ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एजेंडा है , उनका अपना कोई एजेंडा नहीं है। 2019 का चुनाव अगले 50 साल का आधार तय करेगा जो लोग राष्ट्र को मजबूत करना चाहते हैं उन्हें भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट करना चाहिए। राष्ट्र की मजबूती के लिए ही भाजपा के प्रचार में आया हूं।
जातिवाद देश की सच्चाई
बाबा रामदेव ने कहा कि जातिवाद देश की सच्चाई है और इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। यह सब जानते हैं कि कहीं ना कहीं देश में जातिवाद चलता है| लोग जाति के आधार पर वोट देते हैं लेकिन अब समय आ गया है कि लोग इससे ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए वोट दें।
शिक्षा एवं चिकित्सा एक समान हो
योग गुरु रामदेव ने कहा कि मैं गांव में पेड़ के नीचे पला हूं, गरीबी देखी है मैंने इसलिए सरकार से मेरी मांग है कि शिक्षा एवं चिकित्सा सभी के लिए एक समान होनी चाहिए। कोई मोहल्ले में पड़े एवं कोई झोपड़ी में यह भेदभाव राष्ट्र के लिए ठीक नहीं है।
मुलायम यादव से मिलने गृह मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उनके घर

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

