किसान आंदोलन में राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने हिंदुस्तान को अंबानी और अडॉड़ी ने बांट रखा है
किसानों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहां कि अगर पीएम मोदी अपने 15 सबसे अमीर दोस्तों का कर्जा माफ करने में सफल है । तो उन्हें देश के करोड़ों किसानों का कर्जा भी माफ कर देना चाहिए । किसान आंदोलन में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर और मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश को अंबानी और अडानी के बीच में बांट रखा है । हम आपको बता दें कि शुक्रवार को किसाने के द्वारा चल रहे आंदोलन में एक बार फिर विपक्षियों के द्वारा अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की गई है । किसान आंदोलन में राहुल गांधी , केजरीवाल , शरद पवार , सीताराम येचुरी समेत देश के तमाम विपक्षी पार्टी के नेता एकजुट होकर मौजूद दिखाई दिए ।
किसान आंदोलन में राहुल गांधी ने कहा कि
यही नहीं राहुल गांधी के बाद किसानों को संबोधित करते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहां कि अगर किसानों की मांग को लेकर केंद्र सरकार गंभीरता नहीं ली तो 2019 में मोदी सरकार के खिलाफ देशभर में हम लोग कयामत ला देंगे । उधर किसान आंदोलन में राहुल गांधी ने कहा कि अगर 15 लोगों का कर्जा केंद्र सरकार कर सकती है तो हिंदुस्तान के करोड़ों किसानों का कर्जा भी माफ कर दिया जाना चाहिए । राहुल ने यह भी कहा कि किसान कोई फ्री गिफ्ट की मांग नहीं रखा है । अपने हक की मांग कर रहा है । पीएम ने वादा किया था कि हम बोनस का , एमएसपी का सही मूल्य अदा करेंगे । किसान आंदोलन में राहुल गांधी ने यह भी कहा कि आप लोग ( किसान ) जो भी बीमा का पैसा देते हो । वह सारे पैसे अनिल अंबानी की जेब में चला जाता है । किसान लोग यह भी नहीं समझ सकता कि कौन सा बीमा सके लिए सही होगा ? मोदी ने हिंदुस्तान को दो भागों में बांट दिया है एक भाग कहीं अंबानी को दूसरा भाग अडाणी को ।
किसान आंदोलन में राहुल गांधी यहीं पर नहीं रुके उन्होंने विपक्षी पार्टियों की एकता की बात रखते हुए कहा कि हम सब की विचारधारा मोदी से अलग है । लेकिन किसान और युवाओं के लिए हम सब हमेशा एक साथ रहेंगे चाहे उसके लिए भले कानून बदलना पड़े या सीएम या पीएम या हम सब को बदलना पड़े ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

