प्रयागराज की बाढ़ में बहकर आया मगरमच्छ, देखकर लोग उठे सहम, पढ़िये पूरी खबरBreaking News News Trending 

प्रयागराज की बाढ़ में बहकर आया मगरमच्छ, देखकर लोग उठे सहम, पढ़िये पूरी खबर

इस समय उत्तर प्रदेश के तमाम जिले बाढ़ की चपेट में है। वहीं, बात करें अगर प्रयागराज जिले की तो यहां पर भी गंगा और यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल दिख रहा है। बता दें कि नदियों के उफान की वजह से तटीय इलाकों में बसे लोगों के घरों तक पानी अब पहुंच गया है। जिससे लोगो को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाच शनिवार के दिन प्रयागराज में यहां की बाढ़ में एक मगरमच्छ बहकर सड़क पर आ गया। जिसे देख लोग सहम उठे। हालांकि, समय रहते मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया गया है।

किया गया रेस्क्यू

वहीं, दहशत से लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। हालांकि, वन विभाग ने समय रहते मगरमच्छ को रेस्क्यू करके वापस पानी में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार अगर दो दिनों तक गंगा और यमुना में जलस्तर बढ़ने की रफ्तार यही बनी रही तो साल 2013 की बाढ़ का रिकॉर्ड टूट सकता है।

यहा की करी जा रही निगरानी

वहीं, बात करें अगर नदियों में तेज रफ्तार से बढ़ते बाढ़ के पानी के कारण बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों और अफसरों की मानें तो हालात वर्ष 2013 जैसे ही नजर आ रहे है। वहीं, खासतौर पर हमीरपुर, बांदा और औरैया के जलस्तर पर निगरानी की जा रही है। जहां इन तीनों स्थानों पर जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

वाराणसी में बढ़ रहा जलस्तर

इधर, बात करें अगर वाराणसी जिले की तो यहां भी में उफनती गंगा नदी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल नजर आ रहा है। वहीं शहर में मंदिरों और घाटों की ओर पानी तेजी से ऊपर की तरफ चढ़ रहा है। यहां हर घंटे बढ रही गंगा के साथ लोगों की धड़कने भी बढ़ने लगी हैं। गंगा खतरे के निशान से 20 मीटर ऊपर बह रही है। बता दें कि पानी देर रात 12 बजे ही खतरे के निशान के ऊपर जा चुका है।

 

Related posts

Leave a Comment