उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्टKnowledge News Trending 

उत्तर प्रदेश में इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

जैसा कि इस समय उत्तर प्रदेश में मानसून मेहरबान है। जिससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। वहीं, राजधानी लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर समेत उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बीते दो दिनों से जमकर बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी लखनऊ में गुरुवार के दिन काले बादल छाए हुए है। बीते कई दिनों से तपती गर्मी से परेशान लोग झूम उठे है। जहां इसी क्रम के साथ मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यो में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में रहेगा इतना तापमान

हालांकि, मौसम विभाग (IMD) के अनुसार देखे तो दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार के दिन भी बादल छाए रहेंगे। जहां हल्की बरसात होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति छह से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने की संभावना बनी हुई है।

खास बात

वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, आजमगढ़, सुल्तानपुर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थ नगर, बाराबंकी, बहराइच समेत अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिको का कहना है कि मानसून की रफ्तार अब थोड़ी कमी आएगी। हालांकि इस बीच हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

 

Related posts

Leave a Comment