भारत के नए 49 वें सीजेआई बने यूयू ललित, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथBreaking News Knowledge News 

भारत के नए 49 वें सीजेआई बने यूयू ललित, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, पढ़िये

जैसा कि आज भारत के 49 वें सीजेआई न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने शनिवार के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में राष्ट्रपति भवन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। जहां अब वह भारत के 49 वें प्रधान न्यायाधीश बन गए हैं। जहां उनका कार्यकाल 8 नवंबर 2022 तक रहेगा। बताया जा रहा है कि जस्टिस ललित को 2014 में सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस भी बनाया गया था।

यहां से की पढ़ाई

जानकारी के लिए बता दें कि कि जस्टिस यूयू ललित का जन्म महाराष्ट्र के सोलापुर में 9 नवंबर 1957 को हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई सोलापुर से की है। वह अपनी वकालत कि पढाई सोलापुर के लॉ कॉलेज से की है। इसके बाद सन् 1983 में एक वकील के रूप में अपना पंजीकरण कराया और दिसंबर 1985 तक बॉम्बे हाईकोर्ट में वकालत की थी। वहीं, जनवरी 1986 में वे दिल्ली आकर वकालत करने लगे और अप्रैल 2004 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित कर दिया गया।

खास बात

बता दें कि जस्टिस यूयू ललित सीबीआई में भी काम कर चुक हैं। लगातार दो कार्यकाल तक वह सुप्रीम कोर्ट की कानूनी सेवा समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। बता दें कि सुप्रीम कोट भारत की सर्वोच्च न्यायालय है। जहां देश की सीजेआई बैठते है। वहीं, यह कोर्ट दिल्ली में स्थित है।

Related posts

Leave a Comment