लखीमपुर खीरी में हो रही चौंका देने वाली घटनाएं, मुर्गे की खुशबू सुंघ कर दुकान में घुसा मगरमच्छNews 

लखीमपुर खीरी में हो रही चौंका देने वाली घटनाएं, मुर्गे की खुशबू सुंघ कर दुकान में घुसा मगरमच्छ

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में लगातार मगरमच्छ आबादी की तरफ घुस रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले यहां बजाज चीनी मिल के वाटर टैंक में एक मगरमच्छ पाया गया था। जिसे घंटों मशक्कत के बाद वन विभाग ने रेस्क्यू किया। अब सम्पूर्ण नगर में एक बिरयानी की दुकान में मगरमच्छ पहुंच गया। उसे देखते ही हड़कंप मच गया। दुकानदार और ग्राहक दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए। देखते ही देखते वहां तमाम लोग की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद वन विभाग की टीम सूचना पर पहुंची और मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। लोगों का कहना है कि मुर्गे की खुशबू को सूंघ कर मगरमच्‍छ दुकान में घुसा होगा।

अचानक मगरमच्छ को देख दुकान में मच गई भगदड़

वहीं, यह घटना लखीमपुर खीरी के थाना सम्पूर्णनगर कस्बे की मार्केट की है। यहां मुश्ताक बिरयानी की दुकान में एक मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। लोगों ने बतया कि मगरमच्छ बिरयानी की दुकान के काउंटर के पास जाकर खड़ा हो गया और दुकानदार की तरफ देखने लगा। अचानक मगरमच्छ को सामने देख दुकान में भगदड़ मच गई। मौके पर लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग को फोन से दी।

काफी मश्क्कत के बाद पकड़ा गया मगरमच्छ

मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार काफी मशक्कत के बाद भी नियंत्रण में नहीं आया। करीब 2 घंटे तक वह टीम को दुकान में छकाता रहा। वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ पर काबू पाया। इसके बाद रस्सियों से बांधकर उसे जीप में डाला और जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

Related posts

Leave a Comment