प्रयागराज में बढ़ रहे डेंगू के मरीज, इस फलों की बढ़ी डिमांड, जानियें
इस समय जाना-माना शहर संगम नगरी प्रयागराज पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा डेंगू और मलेरिया से प्रभावित जिला चल रहा है। बता दें कि यहां प्रयागराज में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जहां ऐसे में हर रोज दर्जनों लोग बीमार हो रहे है। बता दें कि हालात ऐसे हैं कि सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में बनाए गए डेंगू वॉर्ड फुल हो चुके हैं। जहा एक भी बेड खाली नहीं है।
ये फलों को खरीद रहे लोग
एक तरफ जहां रोज डेंगू रोगी सामने आ रहे है। वहीं, दूसरी ओर रोगियों के उपचार के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के फलों की मांग भी बढ़ गई है। डेंगू रोगियों के लिए उनके परिजन कीवी, नारियल पानी, पपीता आदि फलों की खरीद रहे है। जहां इस समय इसकी डिमांड भी खूब जोरो से बढ़ गई है।
इन चीजों को माना गया है सहायक
जानकारी के अनुसार अस्पताल के हर वार्ड में डेंगू व वायरल के मरीज भर्ती हैं। डेंगू व टायफाइड में प्लेटलेट्स तेजी से गिरती हैं। जिससे जान जाने का खतरा बन जाता है। प्लेटलेट्स बढ़ाने में हरे नारियल का पानी, कीवी फल व बकरी का दूध बहुत ही सहायक माना गया है। इसी के चलते बाजार में इनकी मांग तेजी से बढ़ गई है। लोग तेजी से इन चीजों का सेवन कर रहे हैं। अचानक डिमांड बढ़ने से ₹20 में बिकने वाला कीवी अब 30 से ₹35 में बिक रहा है। जबकि 40 से ₹50 वाला नारियल पानी अब 50 से ₹60 में बिक रहा है।
दाम ने भी मारा उछाल
आम दिनों की अपेक्षा इनकी बिक्री में डेढ़ से दो गुना तक इजाफा हुआ तो दाम ने भी उछाल मारा है। जिससे इसकी मांग दोगुनी हो गई है। जिससे भाव भी बढ़ गए है।

