प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
“आयुष्मान भारत” के अंतर्गत प्रारंभ की गई “प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” विश्व स्तर पर एक बड़ी पहल मानी जा रही है। भारत एक विकासशील राष्ट्र है इसे विकसित बनाने के लिए जो एक महत्वपूर्ण कड़ी है वो है प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ मुहैया कराना।
स्वस्थ भारत के लिए इस महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 23 सितंबर को झारखंड की राजधानी रांची से करेंगे।

“प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” के तहत प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ लेने हेतु लाभार्थी को किसी भी प्रकार का धन नहीं देना होगा कौन इस योजना का लाभ ले सकता है और कौन नहीं यह सोशियो इकोनॉमिक कास्ट सेंसस द्वारा तय किया गया है।
जो परिवार इस हेतु पात्र हैं उन्हें पत्र द्वारा यूनिट फैमिली कोर्ट दिया जाएगा तथा उस पत्र में सम्पूर्ण विवरण वर्णित होगा।
भारत में प्रत्येक वर्ष लगभग 27प्रतिशत मृत्यु उपचार के अभाव में होती है जिसमें ग्रामीणों की संख्या अधिक है इन्हें अक्सर उपचार हेतु कर्ज लेना पड़ता है ।या फिर अपनी जमा पूंजी झोंक देनी पड़ती है ।इस समस्या को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने यह ऐतिहासिक पहल किया है।
“प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” हेतु 27 राज्य सहमत हो गए हैं ।तथा लगभग तीन हजार सरकारी व निजी अस्पताल इस योजना से जुड़ेंगे। जो भविष्य में बढ़कर पांच हजार से सात हजार तक भी हो सकते हैं ।
“प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” से भारत के लगभग 10.74 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा। कोशिश है कि कोई भी व्यक्ति उपचार के अभाव अपना दम न तोड़ी तथा कोई भी घर उपचार के अभाव में एक सदस्य को अलविदा न कहें।
योजना के लाभ व नियम तो निश्चित ही प्रशंसनीय हैं लेकिन मुख्य प्रश्न यह है कि क्या यह उसी पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ क्रियान्वित हो पाएगा? जिस प्रकार से सोचा गया है? इस प्रश्न को ध्यान में रखते हुए “एंटी फ्रॉड सेल” का गठन भी किया गया है। जो योजना की पारदर्शिता पर नजर रखेगी। साथ ही सरकार इसके गुणात्मक क्रियान्वयन पर भी पूरी नजर रखेगी। योजना के नियमों को पढ़कर तो एक सकारात्मक उम्मीद जागी है। अब आशा है कि यह योजना सफल रहे तथा देश अपने वासियों को उपचार के अभाव में न खो दे।
यदि आप जानना चाहते हैं कि आप “प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” का लाभ ले सकते हैं या नहीं तो या तो आप 14555 में फोन कर सकते हैं या फिर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की साइट में जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

