पोंटिंग ने इस टीम को बताया विश्व कप 2019 जीतने का प्रबल दावेदार
वर्तमान समय में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का 12 वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जा रहा है। सभी टीमें लगभग लगभग अपने आधे से अधिक मुकाबले खेल चुकी हैं। अब उनके पास केवल कुछ ही ऐसे मुकाबले बचे हैं जिनके आधार पर यह तय हो पाएगा कि वह टीम शीर्ष चार टीमों में पहुंच पाएंगी या नहीं। शीर्ष 4 टीमों के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा। उसके बाद उनमें से विजेता दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को 3 बार विश्व चैंपियन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने हाल ही में इस टीम को विश्वकप जीतने का प्रबल दावेदार बताया है।
रिकी पोंटिंग के मुताबिक यह टीम होगी विश्व कप विजेता
दरअसल रिकी पोंटिंग से टाइम्स ऑफ इंडिया के एक साक्षात्कार के दौरान यह पूछा गया कि आखिर विश्व कप के दौरान उनके अनुसार कौन सी टीम विजेता हो सकती है ? इस बात का जवाब देते हुए रिकी पोंटिंग ने सबसे पहले इंग्लैंड को चुना। रिकी पोंटिंग ने इंग्लैंड को चुनने के पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की टीम ने हाल ही में वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना शुरू किया है। इसके अलावा यह विश्व कप इंग्लैंड और वेल्स में खेला जा रहा है। ऐसे में इंग्लैंड की टीम को घरेलू परिस्थितियों का फायदा भी अच्छे तरीके से मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड को टक्कर देती हुई नजर आएगी।
जारी है सेमीफाइनल में पहुंचने की लड़ाई
इंग्लैंड में खेले जा रहे विश्वकप 2019 में इस समय सभी टीमों के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग जारी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। मगर उसके अलावा अन्य टीमों की अभी सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित नहीं है। सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में भारत इंग्लैंड न्यूजीलैंड पाकिस्तान और बांग्लादेशी जैसी टीमें लगातार प्रयासरत हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



