क्रिकेटर मोहम्मद शमी के विरुद्ध पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के लंबे समय से चल रहे विवाद में फिर से एक नया मोड़ आ गया है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए वर्ल्ड कप से पहले मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्रिकेटर के खिलाफ चार्जशीट फाइल हो गई है। उन पर आईपीसी की धारा 498 ए (दहेज प्रताड़ना) और 354 ए (यौन प्रताड़ना) आरोप में चार्ज किया गया है।
A chargesheet has been filed against cricketer Mohammed Shami. He has been charged under IPC 498A (dowry harassment) and 354A (sexual harrasment).
(file pic) pic.twitter.com/6o6sBbtqY8— ANI (@ANI) March 14, 2019
करतारपुर साहिब गुरुद्वारा कॉरिडोर बैठक : भारत ने पाकिस्तान के मीटिंग को बताया सफल
कोलकाता पुलिस ने मोहम्मद शमी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। हसीन जहां ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर कुछ गंभीर शेयर करते हुए मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शमी की पत्नी ने उनपर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगाए थे, लेकिन बीसीसीआई ने इस मामले में शमी को क्लीनचिट दे दी थी।
बता दें कि हसीन जहां ने पिछले साल मार्च में क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हसीन जहां ने शमी ने पर मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। हसीन जहां ने शमी के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था।
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के खिलाफ शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और विवाहेतर संबंध रखने की शिकायत दर्ज की थी। हालांकि, हसीन जहां के लगाए गए सभी आरोपों से शमी अब तक इंकार करते रहे हैं। शुरुआत में तो मोहम्मद शमी इस मामले में सुलह करना चाह रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वह इससे निपटने के लिए कानूनी रास्ता ही अपनाएंगे।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवा वनडे : 35 रनो से जीत कंगारुओं ने सीरीज पर जमाया कब्ज़ा
खेल और खिलाडियों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



