नीरव मोदी गिरफ्तारBreaking News Crime International Affairs 

पीएनबी घोटाला मामले में नीरव मोदी किया गया गिरफ्तार

पीएनबी घोटाला मामले में नीरव मोदी भगोड़ा घोषित हो चुका था और उस पर पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों का घोटाला करने का आरोप भी लगा था लेकिन नीरो मोदी समय रहते भारत से लंदन भाग गया लेकिन भारत लगातार इस कोशिश में लगा था कि भारत लगातार इस कोशिश में लगा था कि नीरव मोदी को गिरफ्तार करके भारत लाया जा सके और इस मामले में अब भारत सरकार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

लंदन में किया गया गिरफ्तार – 

अभी अभी मिली खबर के मुताबिक कहा जा रहा है कि नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले दिनों भाजपा नेताओं की तरफ से भी इस मामले में बयान आया था कि नीरो मोदी पर लगातार प्रक्रिया चलाई जा रही है ताकि उसे जल्द से जल्द भारत वापस लाया जा सके।
हालांकि इस मामले में विपक्ष भी नरेंद्र मोदी सरकार पर काफी हमलावर हुआ था लेकिन केंद्र सरकार की ओर से जवाब आया था कि थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा और अब केंद्र सरकार के लिए भी यह एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
लंदन की वेस्टमिंटर कोर्ट के द्वारा नीरव मोदी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया था। फिलहाल लंदन में नीरव मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अब देखना यह है कि भारत सरकार के द्वारा कितने समय में नीरव मोदी को लंदन से भारत लाया जा सकता है क्योंकि केंद्र सरकार इस जद्दोजहद में काफी
दिनों से लगी थी कि नीरव मोदी को भारत वापस लाया जा सके ताकि पीएनबी घोटाला मामले का निपटारा हो और केंद्र सरकार भी विपक्ष को यह जवाब दे सके।
Summary
पीएनबी घोटाला मामले में नीरव मोदी किया गया गिरफ्तार
Article Name
पीएनबी घोटाला मामले में नीरव मोदी किया गया गिरफ्तार
Description
पीएनबी घोटाला मामले में नीरव मोदी भगोड़ा घोषित हो चुका था और उस पर पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों का घोटाला करने का आरोप भी लगा था लेकिन
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment