politics लोकसभा 2019 

कांग्रेसी नेता तारिक़ अनवर ने पीएम मोदी पर दिया विवादित बयान

कांग्रेसी नेता तारिक़ अनवर ने पीएम मोदी के ब्लॉग को निशाना बनाते हुए उन पर विवादित बयान दे दिया है। कांग्रेसी नेता तारिक़ अनवर ने पीएम मोदी के द्वारा शेयर किए गए ब्लॉग के बारे में टिप्पणी करते हुए पीएम मोदी के ही वंश पर सवाल उठा दिया है।
 तारिक़ अनवर ने दिया है यह विवादित बयान – 
पीएम मोदी के द्वारा आज एक बार फिर से ब्लॉग के माध्यम से कांग्रेस पर हमला बोला गया। जिसमें पीएम मोदी ने कांग्रेस के विभिन्न मुद्दों पर गिरते हुए कॉन्ग्रेस की राजनीतिक वंशवाद पर हमला बोला लेकिन तारिक अनवर को शायद यह बात समझ में नहीं आई और उन्होंने पीएम मोदी के वंश पर ही हमला बोल दिया।
तारिक़ अनवर ने बयान दिया है कि – ” नरेंद्र मोदी जी शायद इसलिए ऐसा बोल रहे हैं कि उनका कोई वंश रहा नहीं, जिसका कोई वंश ही न हो वह कैसे ये बात कह सकता है ? तो मोदी जी को चूंकि आगे अपना वंश बढ़ाना नहीं है तो इसलिए वह इस तरह की बातें कर रहे हैं।”
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से तारिक़ अनवर का यह वीडियो साझा किया गया है जिसमें तारिक़ अनवर पीएम मोदी पर ऐसा विवादित बयान देते हुए नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को चौकीदार शब्द से संबोधन किया था जिसके कारण पिछले दिनों टि्वटर पर कांग्रेस पार्टी बैकफुट पर नजर आई। और एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी के नेता तारिक़ अनवर की तरफ से दिया गया यह बयान कांग्रेस की नैया डुबाने में कहीं बड़ा हाथ ना साबित हो जाए।
Summary
कांग्रेसी नेता तारिक़ अनवर ने पीएम मोदी पर दिया विवादित बयान
Article Name
कांग्रेसी नेता तारिक़ अनवर ने पीएम मोदी पर दिया विवादित बयान
Description
कांग्रेसी नेता तारिक़ अनवर ने पीएम मोदी के ब्लॉग को निशाना बनाते हुए उन पर विवादित बयान दे दिया है। अनवर ने पीएम मोदी के द्वारा शेयर किए गए ब्लॉग ..
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment