सर छोटूरामNews 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में दीनबंधु सर छोटूराम की 64 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा हरियाणा के रोहतक जिले स्थित सांपला में स्थित है । इसके साथ साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रेल कोच फैक्ट्री का भी शिलान्यास किया जो सोनीपत जिले में बनने जा रही है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जनता को लुभाने के लिए अपना संबोधन हरयाणवी अंदाज़ में किया । अपने पूर्व भाषण के दौरान नरेंद्र मोदी हरियाणा के जनता को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए लुभाते दिखे ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि वो सौभाग्यशाली है कि उन्हें हरियाणा की सबसे ऊंची सर छोटूरामजी की मूर्ति का अनावरण करने का मौका मिला उन्होंने हरियाणा कब जनता को बताया कि 31 अक्टूबर को विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण करने का अवसर मिलेगा । उन्होंने  बताया कि दोनों ही व्यक्तित्वों ने भारत देश के किसानों के लिए बहुत कार्य किया है । उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि मैं राजस्थान पंजाब और हरियाणा के सभी जागरूक भारतीयों का सम्मान करता हूँ ।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सर छोटूराम जी की आत्मा जहाँ भी होगी यह जानकर खुश होगी कि आज के दिन सोनीपत में रेल कोच के कारखाने का शिलान्यास हुआ है । अब हरियाणा भी देश के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास में आगे बढ़ेगा । रेल कोच  कारखाने का शिलान्यास होने से रोजगार के माध्यम बढ़ेंगे और बेरोजगारी कम होगी । रेल कोच कारखाना बनने से यात्री डिब्बों के रखरखाव के लिए डिब्बो को दूर की फैक्ट्रियों में भेजने की मजबूरी जो पहले थी अब समाप्त हो जाएगी ।  यात्रियों की उपलब्धता के लिए यात्री कोच  हरियाणा से बनी रहेगी । हरियाणा के इंजीनियरों और टेक्नीशियन को रेल कोच फैक्ट्री खुलने से फायदा मिलेगा । वो अपनी विशेषता अनुसार अपना विशिष्ट पद ग्रहण कर सकेंगे ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि सर छोटूराम साहब ने कहा था कि मेरे लिए किसान काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश किसानों का देश है । हरियाणा ऐसा राज्य है जहाँ किसान के साथ साथ अंग्रेजी सेना के अत्याचार के खिलाफ झंडा बुलंद करने वाला सैनिक भी है।

Related posts

Leave a Comment