हवाई क्षेत्रBreaking News Featured Article International Affairs 

पाकिस्तान को अब भी सता रहा है एयर स्ट्राइक का डर

उरी में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और उसके कई आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। इसी तरह 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर एयर स्ट्राइक की थी। इस एयर स्ट्राइक में भारत ने पाकिस्तान में स्थित कई आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारत द्वारा इतनी कार्यवाही करने के बाद पाकिस्तान इतना डर गया है कि वह अपने वायुक्षेत्रों को भारत के वाणिज्यिक उड़ान के लिए खोलने को तैयार नहीं हैं । पाकिस्तान को अभी एयर स्ट्राइक का डर सता रहा है। पाकिस्तान के विमानन मंत्री शाहरुख नुसरत ने हाल ही में बताया है कि जब तक भारत अपने अग्रिम एयरबेस से लड़ाकू विमान हटा नहीं लेता तब तक पाकिस्तान अपने वायुक्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करने देगा।

पाकिस्तान को है इस बात का डर

दरअसल पाकिस्तान के विमानन सचिव शाहरुख नुसरत ने सीनेट की स्थाई समिति को बताया कि भारतीय अधिकारियों ने उनसे संपर्क कर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को खोलने का अनुरोध किया था। मगर पाकिस्तान ने उन्हें अपनी चिंताओं से अवगत कराया। उन्होंने भारत को कहा है कि जब तक भारत अपने अग्रिम एयरबेसों से लड़ाकू विमान नहीं हटाएगा तब तक पाकिस्तान अपने हवाई क्षेत्र को भारत के वाणिज्यिक प्रयोग के लिए नहीं खोल पाएगा। दरअसल भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान के अंदर घुसकर हमला करने के बाद पाकिस्तान को इस बात का डर है कि कहीं भारत फिर से किसी तरह की कार्यवाही ना कर दे।

वैकल्पिक मार्गों का किया जा रहा है प्रयोग

भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान द्वारा अपने हवाई क्षेत्र को प्रतिबंधित करने के बाद भारत अपने सभी यात्री विमानों के लिए वैकल्पिक यात्रा मार्ग का प्रयोग कर रहा है। इसी को लेकर भारत ने पाकिस्तान से उसके हवाई क्षेत्र खोलने की मांग की थी। मगर पाकिस्तान के मांग से यह स्पष्ट हो गया है कि अभी भी पाकिस्तान को एयर स्ट्राइक का डर सता रहा है।

 

Summary
पाकिस्तान को अब भी सता रहा है एयर स्ट्राइक का डर
Article Name
पाकिस्तान को अब भी सता रहा है एयर स्ट्राइक का डर
Description
एयर स्ट्राइक के 3 महीने बाद भी जब भारत ने पाकिस्तान से उसके हवाई क्षेत्र खोलने की मांग की तो उसने मना कर दिया पाकिस्तान को एयर स्ट्राइक का डर सता रहा है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment