सोनाक्षी सिन्हा पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस, घर पहुंची पुलिस
बॉलीवुड की दबंग गर्ल के नाम से जाने जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा इस समय सलमान खान के साथ दबंग 3 की शूटिंग कर रही हैं। सोनाक्षी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से ही की थी। सलमान खान की फिल्म सुपरहिट होने के कारण सोनाक्षी को बॉलीवुड में काफी पहचान मिली। मगर अब सोनाक्षी सिन्हा के ऊपर एक समस्या आ पड़ी है। यह कोई ऐसी वैसी समस्या नहीं है बल्कि यह एक कानूनी समस्या है। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने लाखों रुपए की हेराफेरी की है। इसी बात को लेकर पुलिस उनके जुहू स्थित बंगले पर पहुंच गई मगर सोनाक्षी वहां पर नहीं मिली।
इस तरह से है पूरा मामला
दरअसल बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा पर आरोप मुरादाबाद जिले में लगे हैं। मुरादाबाद जिले के एसएसपी से मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने शिकायत की है कि पिछले नवंबर में सोनाक्षी सिन्हा को इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवॉर्ड शो में आने का आमंत्रण दिया गया था। इसके लिए उन्हें ₹24 लाख दिए गए थे। यह 24 लाख रूपये सोनाक्षी सिन्हा की सचिव मालविका पंजाबी को ट्रांसफर किए गए थे। प्रमोद शर्मा का आरोप है कि सोनाक्षी ने यह पैसे ले तो लिए मगर वह कार्यक्रम में नहीं पहुंची और उसके बाद उन्होंने पैसे नहीं लौटाए। यह बात भले ही पुरानी हो मगर इस बात की चर्चा पिछले काफी समय से थी मगर अब तक ऐसे हालात नहीं आए थे कि धोखाधड़ी के केस में पुलिस सोनाक्षी सिन्हा के घर तक पहुंच जाएं। इस बार पुलिस उनके घर तक तो पहुंच गई मगर दबंग 3 की शूटिंग के चलते सोनाक्षी वहां पर नहीं मिली।
भले ही सोनाक्षी सिन्हा को फिलहाल के लिए राहत मिल गई हो मगर सुनाक्षी पर दर्ज हुआ। धोखाधड़ी का यह मुकदमा आने वाले समय में उनके लिए काफी भारी पड़ सकता है। क्योंकि सोनाक्षी पर धोखाधड़ी के लिए धारा 420 और 407 के तहत केस दर्ज किया गया है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



