पाकिस्तान के मंत्री ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर की अभद्र टिप्पणी
क्रिकेट विश्व कप 2019 अब लगभग अपने समाप्ति की ओर आ गया है। 14 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर विश्व कप 2019 का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस फाइनल मैच में इस बार क्रिकेट को अपना नया चैंपियन मिलेगा। फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम के साथ होगा। भारतीय टीम 10 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो चुकी है। इस मुकाबले में रविंद्र जडेजा और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना बहुत सारा योगदान दिया। मगर फिर भी भारत यह मैच न जीत सकी। भारतीय टीम के बाहर होने के बाद पाकिस्तान के मंत्री ने धोनी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें मैच फिक्सर करार दिया है।
धोनी पर की गई अभद्र टिप्पणी
दरअसल भारतीय टीम के विश्वकप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा की धोनी आप विश्वकप में इसी हार के काबिल हो क्योंकि भद्र जनों के इस खेल में आप ने मैच फिक्सिंग की है। इसके अलावा पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने न्यूजीलैंड द्वारा भारतीय टीम को हराए जाने के बाद न्यूजीलैंड को पाकिस्तान का नया प्यार बताया है। उनके महेंद्र सिंह धोनी पर इस तरह के ट्वीट किए जाने के बाद विश्व भर के क्रिकेट फैंस उनकी आलोचना कर रहे हैं और उनका खूब मडर मजाक उड़ाया जा रहा है। इसके अलावा पाकिस्तान के एक और नेता ने भी इसी तरह की बात ट्विटर पर लिखी है।
भारत के कारण बाहर हुआ था पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट प्रेमियों द्वारा भारत के खिलाफ चिढ़न इसलिए बहुत ज्यादा है क्योंकि इस विश्वकप में भारत के कारण ही पाकिस्तान बाहर हुआ था। दरअसल भारत और इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में यदि भारत इंग्लैंड से जीत जाता तो पाकिस्तान सेमी फाइनल में पहुंच जाता। मगर धीमी बल्लेबाजी के कारण भारतीय टीम इंग्लैंड से ना जीत सकी और पाकिस्तान विश्वकप से बाहर हो गया। तब से लेकर पाकिस्तानी टीम पाकिस्तान के नेता और पाकिस्तानी प्रशंसक भारत से और भारतीय खिलाड़ियों से चिढ़े हुए हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



