भारतीय सेना ने बचाई गर्भवती महिला की जान, जाने आखिर कैसे
इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय सेना हमेशा हर किसी की मदद करने के लिए सबसे आगे रहती है। जी हां समस्या भले ही कितनी भी बड़ी क्यों न हो, लेकिन भारतीय सेना कभी किसी समस्या से नहीं घबराती। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस बार एक गर्भवती महिला की जान भी भारतीय सेना ने बचाई है। दरअसल यह घटना उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले की है। अब ये तो सब जानते ही है कि आज कल कश्मीर में खूब बर्फ़बारी हो रही है। ऐसे में कश्मीर की सभी सड़के पूरी तरह से बर्फ से ढकी हुई है। यही वजह है कि वहां रहने वाले लोगो को मज़बूरी में अपने घर के अंदर ही रहना पड़ रहा है।

भारतीय सेना ने बचाई..
http://indiaalive.in/2019/01/31/retired-dogs-from-indian-army/
बता दे कि ऐसे मौसम में वहां रहने वाली एक गर्भवती महिला की तबियत अचानक ही खराब हो गई। हालांकि जब महिला के घर वालो ने फोन करके एम्बुलेंस को घर पर बुलाया, तब सड़को के बर्फ से ढकी हुई होने के कारण वह एम्बुलेंस महिला के घर तक नहीं पहुंच सकी। मगर जब भारतीय सेना के कुछ जवानो को इस बात की जानकारी मिली, तो वह उस महिला की मदद करने के लिए उसके घर चले गए। जी हां बता दे कि महिला को किसी तरह स्ट्रेचर की मदद से अस्पताल तक पहुँचाया गया।
आपको जान कर हैरानी होगी कि भारतीय सेना के जवाब करीब ढाई किलो मीटर तक इस स्ट्रेचर को पैदल चल कर आर्मी एम्बुलेंस तक लेकर गए। इसके बाद इस महिला को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि महिला की ताबियार ज्यादा खराब होने के कारण उसे श्रीनगर के अस्पताल में भेज दिया गया। जहाँ उसने जुड़वां बच्चो को जन्म दिया। मगर इसमें कोई शक नहीं कि उस गर्भवती महिला की जान भारतीय सेना ने बचाई है। बता दे कि महिला ने भारतीय सैनिको की बहादुरी की जानकारी खुद ट्विटर हैंडल के द्वारा दी थी। इसके साथ ही महिला ने भारतीय सैनिको का शुक्रिया अदा भी किया।
वैसे हम तो यही कहेंगे कि काश हमारे देश की आम जनता के अंदर भी भारतीय सैनिको की तरह थोड़ी सी इंसानियत आ जाएँ।
देश और भारतीय सेना से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



