M S Dhoni: संन्यास की अटकलों के बीच राजीव शुक्ला ने कहा- उन्हें खुद लेना होगा फैसला
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विश्व के धुरंधर विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं। साल 2019 के वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद माही ने क्रिकेट से काफी दूरी बना ली है और ये भी एक वजह है की लगातार उनके संन्यास के चर्चे होते रहते हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह सन्यास ले रहे हैं। इसी बीच वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक राजीव शुक्ला का एक बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने यह बताया है कि धोनी (M S Dhoni) में अभी काफी क्रिकेट बचा है और रही बात सन्यास की तो इसका फैसला उन्हें खुद ही लेना होगा।

M S Dhoni के सन्यास पर अभी भी बना हुआ है सस्पेंस
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजीव शुक्ला ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी एक महान खिलाड़ी हैं और उनके अंदर अभी बहुत सारा खेल बचा हुआ है। हालांकि वह किस वजह से क्रिकेट से दूरी बनाए हुए इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया मगर सन्यास की बात पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला वह खुद ही तय करेंगे। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला ने आगे बोलते हुए बताया कि धोनी के मामले में बीसीसीआई किस तरह की हस्तक्षेप नहीं कर सकता और उन्हें क्रिकेट से परमानेंट दूरी कब बनानी है यह फैसला सिर्फ और सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, हालांकि सीमित ओवरों के फॉर्मेट में इस विकेटकीपर बल्लेबाज के भविष्य को लेकर लगातार तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं।
सेना में महिलाओं के स्थायी कमीशन पर सुप्रीम कोर्ट की मोहर
वर्ल्ड कप के बाद से महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से तो दूर है मगर लगातार किसी ने किसी एक्टिविटी में शामिल होते रहे हैं। जैसे उन्होंने अभी तक दो महीने की आर्मी ट्रेनिंग की है और इसके अलावा कुछ और जगहों पर भी जा चुके हैं। मगर इस सब के बीच अभी तक उन्होंने ऐसे कोई भी संकेत नहीं दिए हैं जिससे किया पता चले कि वह भारतीय टीम में फिर से वापस कर रहे हैं। ऐसे में माही की वापसी कब होगी इस पर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता लेकिन कुछ सूत्रों से यह पता चलता है कि आईपीएल में उनकी वापसी हो सकती है और चेन्नई सुपर किंग के कप्तान के रूप में वह अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

