महाशिवरात्रि 2020health mythology 

महाशिवरात्रि 2020: कैसा हो व्रत का आहार ताकि ना हो कमजोरी और थकान, यहाँ पढ़ें

जैसा कि हम सभी जानते हैं हिंदू धर्म में भगवान भोलेनाथ कब बेहद ज्यादा महत्व बताया गया है और फरवरी माह के अंत में भोलेनाथ को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाने वाला है जो कि हिंदू धर्म में काफी विशेष महत्व रखता है। आपको बताते चलें कि इस दिन भोलेनाथ के भक्त अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए व्रत आदि करते हैं। बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष और हर वर्ग के लोग इस व्रत का पालन करते हैं। हालांकि हर कोई अपने-अपने कार्य में व्यस्त रहता है और ऐसे में हर किसी के लिए व्रत कर पाना काफी मुश्किल होता है, मगर भगवान के प्रति आस्था भी बेहद जरूरी हैं। ऐसे में आपको महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा ताकि आपको थकान और आलस जैसी समस्या का सामना ना करना पड़े।

आइए जानते हैं व्रत में किन बातों का रखें ध्यान

इस दिन आप तेल-मिर्च या मसाला आदि वस्तुएं कम या फिर ना ही खाएं और जहाँ तक संभव हो सके सपने आहार में पोषक तत्वों की कमी नहोने दें। अगर आपके आहार में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स रहते हैं तो आपको थकन या अकम्जोरी आदि नहीं महसूस होगी।

आपको इस बात आ भी जरुर ध्यान रखना होगा की व्रत के दौरान आप समय समय पर हल्का गुनगुना पानी जरुर पीते रहें। इससे आप तंदुरुस्ती और फ्रैश महसूस करेंगे।

एक या दो घंटे पर कोई ना कोई फल अवश्य खाएं जैसे पपीता, सेब, नाशपाती या फिर अनार जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं इसमें आपको उचित मात्रा में पौष्टिक तत्‍व मिल जाते हैं जो आपको कमजोरी महसूस नहीं होने देते।

धैर्य और साहस से निश्चित मिलेगी सफलता

यहाँ पर एक बात का विशेष ध्यान रखें कि जब आप व्रत खोल रहे हों तो उससे पहले 1 ग्लास गुनगुना दूध जरुर पी लें। ऐसा करने से आपकी दिनभर की थकान को मारने के साथ ही आपको कमजोरी मुक्त रखेगा।

Related posts

Leave a Comment