Elections 2019 Trending लोकसभा 2019 

सोशल मीडिया पर अब नहीं चलेगा फर्जी कंटेंट…

सोशल मीडिया आज एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां पर लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के नाम से अधिकारिक अकाउंट बना रखे हैं। इसी सोशल मीडिया के जरिए कई राजनीतिक पार्टियों के द्वारा फर्जी कंटेंट भी फैलाए जाते हैं और राजनीतिक पार्टियों के समर्थक भी इन फर्जी कंटेंट को फैलाने में बड़ा सहयोग प्रदान करते हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब इस पर लगाम लगने जा रही है।
सोशल मीडिया कंपनियों ने सौंपी नैतिक आचार संहिता – 
सोशल मीडिया कंपनियों के द्वारा लोकसभा चुनाव  को देखते हुए फर्जी कंटेंट की रोकथाम हेतु चुनाव अयोग को नैतिक आचार संहिता सौंप दी गई है। नैतिक आचार संहिता को प्राप्त करने के बाद चुनाव आयोग जल्द ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक अपील से जुड़ी सामग्री पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु स्पेशल टीम तैयार की जाएगी। चुनाव आयोग के द्वारा सोशल मीडिया के प्लेटफार्म जैसे फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम पर ऐसी फर्जी कंटेंट पर रोकथाम हेतु टीम तैनात की जाएगी जो फर्जी कंटेंट भड़काऊ आपत्तिजनक और चुनावी माहौल खराब करने वाले होंगे।
साथ ही साथ यह स्पेशल टीम सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म फेसबुक टि्वटर इंस्टाग्राम व्हाट्सएप आदि स्थानों से ना सिर्फ फर्जी कंटेंट को जल्द से जल्द हटाएंगी बल्कि इस कंटेंट को वायरल करने वाले और इसे परोसने वाले के खिलाफ कार्यवाही भी करेंगी। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज़ के बढ़ते चलन को रोकने के लिए चुनाव आयोग के द्वारा यह कदम उठाया गया है।
चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि नैतिक आचार संहिता पर अमल के संकल्प और सहमति के साथ ही ये भी कहा गया है कि भविष्य में ये संहिता और स्थानीय कानून में कभी पेंच फंसे या टकराव हो तो कानून ही काम करेगा।  सेल्फ मोरल एथिक्स कोड यानी नैतिक आचार संहिता में अपराध की कोटि और कार्रवाई का भी ज़िक्र है।
गौरतलब है कि राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे के प्रति फर्जी कंटेंट तो फैलाती ही है इसके अलावा कई ऐसी भ्रामक खबरें भी फैलाई जाती हैं।जिसका समाज में प्रतिकूल असर पड़ता है और चुनावी माहौल दूषित होने का ख़तरा कई गुना तक बढ़ जाता है, इसलिए इस बार चुनाव आयोग के द्वारा फर्जी कंटेंट पर शिकंजा कसने जा रहा है।
Summary
सोशल मीडिया पर अब नहीं चलेगा फर्जी कंटेंट
Article Name
सोशल मीडिया पर अब नहीं चलेगा फर्जी कंटेंट
Description
सोशल मीडिया कंपनियों के द्वारा लोकसभा चुनाव  को देखते हुए फर्जी कंटेंट की रोकथाम हेतु चुनाव अयोग को नैतिक आचार संहिता सौंप दी गई है। नैतिक आचार संहिता को प्राप्त करने के बाद चुनाव आयोग जल्द ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक अपील से जुड़ी सामग्री पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु स्पेशल टीम तैयार की जाएगी। चुनाव आयोग के द्वारा सोशल मीडिया के प्लेटफार्म जैसे फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम पर ऐसी फर्जी कंटेंट पर रोकथाम हेतु टीम तैनात की जाएगी जो फर्जी कंटेंट भड़काऊ आपत्तिजनक और चुनावी माहौल खराब करने वाले होंगे।
Author
Publisher Name
SOMENDRA SINGH
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment