Bollywood Entertainment Trending 

जब आलिया ने माधुरी दीक्षित को किया नजरअंदाज….

माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट दोनों अपने आप में एक ऐसा नाम है जिनकी अभिनय की तारीफ जितनी की जाए उतनी कम है। दूसरी ओर माधुरी दीक्षित जहां डांस के मामले में शीर्ष पर गिनी जाती हैं, तो वहीं आलिया भट्ट अपने किरदार के लिए बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक जानी जाती हैं। लेकिन आलिया भट्ट ने हाल ही में माधुरी दीक्षित को नजर अंदाज किया है।
 क्या सच में आलिया भट्ट ने किया माधुरी दीक्षित को नजरअंदाज –
जी नहीं आप जो सोच रहे हैं वह वैसा नजरअंदाज करना नहीं है। दरअसल कलंक फिल्म का एक नया लुक जारी किया गया है, जिसमें माधुरी दीक्षित और आलिया का लुक ऐसा लग रहा है, जिसमें माधुरी दीक्षित सामने की ओर देख रही है तो आलिया भट्ट दूसरी ओर देख रही है।
आलिया और माधुरी की यह जोड़ी मानों जैसे मां बेटी की कोई जोड़ी हो। दोनों अभिनेत्रियों के कपड़े की तारीफ जितनी की जाए उतनी कम है क्योंकि आलिया भट्ट ने सफेद कलर का  हैवी सूट पहना था तो दूसरी और माधुरी दीक्षित का क्रीम कलर का हैवी सूट बहुत ही शानदार दिख रहा था।
दरअसल कलंक का हाल ही में रिलीज हुआ गाना घर मोरे परदेसिया में माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट ने कथक नृत्य किया है जिसमें इन दोनों के नृत्य के स्टेप काफी प्रभावशाली हैं।

Related posts

Leave a Comment