News Trending लोकसभा 2019 

शिवसेना ने कहा – इसलिए चुनाव नहीं लड़ रही हैं मायावती

शिवसेना इस समय मायावती पर कई हमले कर रही है जी हां यह हमले बातों के द्वारा और तंज के द्वारा किए जा रहे हैं। क्योंकि मायावती ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगी। लेकिन अब शिवसेना के द्वारा मायावती पर तंज कसा जा रहा है कि वह चुनाव में हिस्सा क्यों नहीं ले रही हैं।

तो इसलिए चुनाव में भाग नहीं ले रही हैं मायावती – शिवसेना

शिवसेना ने मायावती पर तंज कसते हुए यह बयान दिया है कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में इसलिए नहीं भाग ले रही हैं क्योंकि उन्हें पता है कि बीजेपी जीत रही है तो उनका चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं निकलेगा। दरअसल शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय छपा है जिसमें यह कहा गया है कि शरद पवार और मायावती का चुनाव ना लड़ना, नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में जीतकर आना साफ है।

सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करते, खाना भी लज़ीज़ बनाते है ये स्टार्स

शिवसेना ने कहा है कि मायावती दरअसल अपने प्रत्याशियों का और पार्टी का प्रचार देशभर में करना चाहती हैं। यही वजह है कि वह लोकसभा चुनाव 2019 में हिस्सा नहीं लेना चाहती हैं संपादकीय में यह भी कहा गया है कि बसपा की मौजूदगी केवल उत्तर प्रदेश में है और चुनाव ना लड़ने के फैसले का मतलब है कि वह चुनाव लड़ने से भाग रही हैं।

शिवसेना ने संपादकीय में शरद पवार पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि पवार पूरे विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अपने परिवार और पार्टी सदस्यों को एकजुट नहीं कर सके। गौरतलब है कि शिवसेना की ओर से जो संपादकीय छपा है उसमें इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि शिवसेना के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीत की बात स्पष्ट रूप से कही गई है। जिसके तहत मायावती और शरद पवार को आड़े हाथों लेकर इनके चुनाव न लड़ने की पीछे की हकीक़त को बताया गया है।

Summary
SHIVSENA-SAID-THIS-IS-THE-REASON-WHY-MAYAWATI-ISN'T-PARTICIPATIONG-IN-LOKSABHA-ELECTIONS
Article Name
SHIVSENA-SAID-THIS-IS-THE-REASON-WHY-MAYAWATI-ISN'T-PARTICIPATIONG-IN-LOKSABHA-ELECTIONS
Author
Publisher Name
INDIAALIVE.IN
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment